Site icon Saffron Factor : Live Breaking News, Today News

रूस राष्ट्रपति चुनाव 2024 : आज से 3 दिन तक चलेगी वोटिंग, 4 लोग हैं दावेदार, वलोदिमीर की हो सकती है वापसी

Russia Presidential Election 2024: Voting will continue for 3 days from today, 4 people are contenders

रूस (मास्को). आज रूस में आम चुनाव की वोटिंग शुरू कर दी गई है। यह वोटिंग 15 मार्च से लेकर 17 तक चलेगी। विलादिमीर पुतिन एक बार फिर से राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार के रूप में खड़े हो गए हैं। यह आशा की गई है कि पुतिन पांचवीं बार सत्ता में लौट सकते हैं, क्योंकि लोगों का समर्थन उन्हें अच्छा प्राप्त है। इसलिए यह निश्चित होता है कि वह सत्ता में आ जाएंगे।

3 दिनों तक होंगे मतदान

रूस में पहली बार तीन दिनों तक मतदान होने जा रहे हैं। वहां के लोगों को भैया पहली बार की जा रही ऐसी पहल पसंद आ रही है। राष्ट्रपति चुनाव में वोट डालने के लिए ज्यादा से ज्यादा लोगों को समय मिल रहा है। 94 हजार से अधिक मतदान केंद्र सुबह 8:00 बजे से खुल गए थे और यह रात 8:00 बजे तक खुला रहेंगे। यानी की 12 घंटे तक मतदान जारी रहेगा।

दूसरे दौर का मतदान होगा

लोगों के पास इलेक्ट्रॉनिक तरीके से वोट डालने का भी विकल्प दिया गया है। मास्को से सहित 29 अलग-अलग ऑनलाइन तरीके से वोट डालने की सुविधा उपलब्ध हुई है। लगभग 4.7 मिलियन से अधिक लोगों ने ऑनलाइन तरीके से वोट डालने के लिए आवेदन किया हुआ है। अगर किसी उम्मीदवार को आधे से अधिक वोट नहीं प्राप्त होते हैं, तो 3 सप्ताह के बाद दूसरे दौर का मतदान कराया जाएगा।

4 लोग हैं दावेदार

रूस में राष्ट्रपति पद के लिए 33 लोगों ने दावेदारी की थी, लेकिन उसमें से 15 लोग ही आवश्यक दस्तावेज जमा कर पाए थे। दस्तावेज जमा करने की अंतिम समय सीमा 1 जनवरी तक 11 उम्मीदवार ही बचे थे, लेकिन राष्ट्रपति पद की दौड़ के लिए अंत में 4 उम्मीदवार ही मैदान में सामने आ पायें हैं।

1. निवर्तमान राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन
2. व्लादिस्लाव दावानकोव
3. स्लटस्की
4. निकोले खारितोनोव

Exit mobile version