Site icon Saffron Factor : Live Breaking News, Today News

साहित्य अकादमी पुरस्कार 2024 : युवा प्रतिष्ठित पुरस्कारों की हुई घोषणा

Sahitya Akademi Award 2024: Young prestigious awards announced

नई दिल्ली (भारत). भारतीय साहित्य अकादमी युवा लेखकों के पुरस्कारों की घोषणा हो गई है। अब साहित्य अकादमी के अंतर्गत प्रतिष्ठित युवा पुरुष्कृत किए जाएंगे। अंग्रेजी में लेखिका वैशाली और हिंदी लेखक में गौरव पांडेय को इस बार साहित्य अकादमी के प्रतिष्ठित पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा।

युवा प्रतिष्ठित पुरस्कारों की हुई घोषणा

साहित्य अकादमी के अंतर्गत शनिवार के दिन विभिन्न भाषाओं में प्रतिष्ठित युवा पुरस्कार पाने के लिए 23 लेखकों के नाम की घोषणा की गई है। इसी के साथ ही बाल साहित्य पुरस्कार के 24 विजेताओं के नाम की घोषणा की गई है। संस्कृत में युवा पुरस्कार विजेताओं के नाम की घोषणा बाद में होगी। युवा पुरस्कारों में 10 कविता पुस्तकों और साथ कहानी संग्रहों तथा दो लेख और एक निबंध संग्रह एवं एक उपन्यास एक, ग़ज़ल पुस्तक और एक संस्मरण के लिए पुरस्कार दिया जाएगा।

 

 

Exit mobile version