Site icon Saffron Factor : Live Breaking News, Today News

सैन डियागो : हेलीकॉप्टर दुर्घटना में अमेरिकी 5 नौसेना मरीन कमांडो की मौत

San Diego: 5 US Navy Marine commandos killed in helicopter crash

विदेश : सैन डियागो के बाहरी क्षेत्र पाइन वैली में प्रशिक्षण करने के दौरान भयानक तूफान आ गया, जिसकी वजह से हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त हो गया, अमेरिका के जिसमें पांच नौसेना के कमांडो की मौत हो गई।

अमेरिकी 5 मरीन कमांडो की मौत

अमेरिका मरीन कॉरप्स ने बृहस्पतिवार को यह बताया कि कैलिफोर्निया के मिरामार में मरीन कार्प्स एयर स्टेशन जाते समय सीएच-53ई सुपर इस्टैलियन हेलीकॉप्टर मंगलवार के बाद दुर्घटनाग्रस्त हो गया था। खोज और बचाव प्रयास के चलते चालक दल सदस्यों के शव पाए गए हैं। मेजर जनरल माइकल बोर्गस्चुल्टे ने कहा कि बड़े दुख के साथ में 5 नौसैनिकों के निधन को साझा करता हूं। हेलीकॉप्टर मंगलवार रात लास वेगास से लगभग 40 मील उत्तर पश्चिम में नेवादा में क्रीच वायुसेना बेस से रवाना हो गया था। पश्चिम की और वहा बढ़ रहा था,लेकिन बारिश और बर्फीले मौसम के कारण फंस गया था। लगभग 8 घंटे के बाद इसके लापता होने की सूचना मिल पाई थी।

Exit mobile version