Site icon Saffron Factor : Live Breaking News, Today News

पाकिस्तान में 8.34 हज़ार करोड़ का इनवेस्टमेंट करेगा सऊदी अरब, मिलिट्री ट्रेनिंग की भी तैयारी

नई दिल्ली। पाकिस्तान की माली हालत और उसके यहाँ स्थितियाँ सुधरने के बजाए और बिगड़ती जा रही हैं। जिससे निपटने के लिए अब पाकिस्तान की ओर से सऊदी अरब से मदद मांगी है। इसके लिए सऊदी अरब ने वहाँ 8.34 हज़ार करोड़ का इनवेस्टमेंट करने का फैसला किया है।

यह भी पढे: इज़राइल ने ईरान को मिसाइल से दिया जवाब, राजधानी तेहरान और इस्फ़्हान में परमाणु प्रोजेक्ट के पास धमाका

सऊदी की ओर से तांबा और सोने की खदान से जुड़े प्रोजेक्ट में निवेश करने के लिए 8.34 हज़ार करोड़ से शुरुआत करने का ऐलान किया है। हाल ही में सऊदी के विदेश मंत्री फैजल बिन फरहान अल सऊद ने पाकिस्तान का दौरा किया था। इसके अलावा बीते शुक्रवार को ही पाकिस्तान के आर्मी चीफ जनरल असीम मुनीर ने भी सऊदी के साथ मिलिट्री ट्रेनिंग और डिफेंस प्रोजेक्ट पर लेकर चर्चा की। इसके लिए उन्होने सऊदी के सहायक रक्षा मंत्री मेजर जनरल अब्दुल्लाह अल-ओताइबी से भी बातचीत की।

यह भी पढे: फिल्म ‘दो और दो प्यार’ का ट्रेलर हुआ जारी, इस दिन होगी रिलीज

इसकी शुरुआत में सबसे बड़ा योगदान पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शाहबाज शरीफ का प्रयास माना जा रहा था, जो ईद-उल-फितर के मौके पर सऊदी अरब में मोहब्बत का संदेश लेकर गए थे। सऊदी के क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान ने उन्हें इफ्तार पार्टी पर बुलावा भेजा था जिसके बाद पाकिस्तान को अच्छा मौका मिला और उसे मदद भी मिली। ‘द डिप्लोमैट’ की रिपोर्ट के मुताबिक पिछले साल जुलाई में सऊदी ने पाकिस्तान को 2 अरब डॉलर का लोन दिया था। 2020 तक पाकिस्तान को कर्ज देने वाले देशों में सऊदी पहले नंबर पर था। इसके पहले भी आईएमएफ़ ने काफी अरब डॉलर का कर्ज पाकिस्तान को दिया है।

Saudi Arab will Invest in Pakistan
Exit mobile version