Site icon Saffron Factor : Live Breaking News, Today News

SBI ने इलेक्टोरल बांड से जुड़ी चुनावी जानकारी सौंपी, चुनाव आयोग 15 मार्च तक करेगा सार्वजनिक

SBI handed over election information related to electoral bonds, Election Commission will make it public by March 15

नई दिल्ली (भारत). स्टेट बैंक ऑफ़ इंडिया ने इलेक्टरल बॉन्ड से जुडी जानकारी को चुनाव आयोग को सौंप दी है। इस जानकारी में उन सभी राजनीतिक दलों का नाम बताया गया है, जिन्होंने जितना चंदा लिया है, कब और किस टाइम लिया है।

SBI ने इलेक्टोरल बांड से जुड़ी चुनावी जानकारी सौंपी

सुप्रीम कोर्ट ने स्टेट बैंक आफ इंडिया को यह आदेश दिया था कि वह आज बुधवार तक इलेक्टोरल बांड से जुड़ी हुई सभी जानकारियों को निर्वाचन आयोग को सौंप दे। इसलिए स्टेट बैंक ऑफ़ इंडिया ने आज जानकारी सौंप दी है। इसमें इलेक्टोरल बांड खरीदने वाले लोगों के नाम के साथ-साथ कितना बांड खरीदा, यह सभी जानकारियां उपस्थित हैं।

चुनाव आयोग 15 मार्च तक करेगा सार्वजनिक

स्टेट बैंक ऑफ़ इंडिया ने सुप्रीम कोर्ट को यह बताया है कि 1 अप्रैल 2019 से लेकर इस साल 15 फरवरी तक राजनीतिक दलों ने दान के लिए 22,217 चुनावी बांड खरीद लिए हैं। इसमें से 22,030 को राजनीतिक दलों की ओर से भुगतान भी दिया जा चुका है। अब इस जानकारी को चुनाव आयोग 15 मार्च तक सार्वजनिक करेगा।

एसबीआई की याचिका को सुप्रीम कोर्ट ने किया था खारिज

एसबीआई ने सुप्रीम कोर्ट में एक ही आज का दायर की थी, जिसमें उसने जानकारी को साझा करने के लिए 30 जून तक समय की मांग की थी, लेकिन सुप्रीम कोर्ट ने उस याचिका को खारिज कर दिया था। उसने कहा कि 24 घंटे के अंदर सारी जानकारियों को निकाल कर सौंपा जाए।

Exit mobile version