Site icon Saffron Factor : Live Breaking News, Today News

शाहजहांपुर : भाजपा कार्यकर्ताओं की रामलला दर्शन के लिए जा रही बस पलटी, 15 से अधिक घायल

Shahjahanpur: Bus of BJP workers going for Ramlala darshan overturns, more than 15 workers injured

शाहजहांपुर (उत्तर प्रदेश). शुक्रवार के सुबह एक बड़ा हादसा हो गया है। जिसमें कि रामलला के दर्शन करने अयोध्या भाजपा कार्यकर्ता एक बस में सवार होकर जा रहे थे। वह बस अनियंत्रित होकर एक सड़क किनारे गड्ढे में पलट गई। इस हादसे के कारण बस में सवार 15 से अधिक कार्यकर्ता घायल हो चुके हैं। सूचना मिलते पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल भेजा। हादसे का कारण अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है।

15 से अधिक कार्यकर्त्ता घायल

प्राप्त जानकारी के अनुसार, पीछे बदायूं जिले के दातागंज से भाजपा कार्यकर्ताओं के बस सुबह शुक्रवार के दिन 8:00 बजे रवाना हुई थी। इस बस में 40 से अधिक लोग बैठे थे। शाहजहांपुर जिले के थाना जैतीपुर के गांव मानपुर नगरी-नवादा मोड़ के बीच ड्राइवर से बस अनियंत्रित होकर गड्ढे में पलट गई। इस हादसे के कारण बस में सवार 15 से अधिक कार्यकर्ता घायल हो चुके हैं। सूचना मिलते पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल भेजा। पुलिस जानकारी जुटाने में जुट गई है।

रामलला के दर्शन के लिए अयोध्या पहुंचने के लिए रवाना हुए

यह बस कुंवर गांव के वानगढ़ गांव निवासी भाजपा के वोट अध्यक्ष हरवंश शाक्य के नेतृत्व में अयोध्या जा रही थी। इस निजी बस में भाजपा नेता और कार्यकर्ता बैठे थे। दातागंज में बीजेपी जन प्रतिनिधियों ने इस बस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया था। बदायूं से शुक्रवार को 101 बसों और 51 कोरों से 5100 भाजपाई और श्रद्धालु रामलला के दर्शन के लिए अयोध्या पहुंचने के लिए रवाना हुए हैं। इन सब की वहां से वापसी 24 फरवरी को होगी। इनमें से एक बस शाहजहांपुर में दुर्घटनाग्रस्त हो गई है।

Exit mobile version