नई दिल्ली (भारत). हफ्ते के तीसरे दिन कारोबारी वाले दिन में घरेलू शेयर बाजार में बड़ी गिरावट देखी गई। बुधवार को सेंसेक्स 790.34 की यानी की 1.08 अंकों की गिरावट के साथ 72,304.88 स्तर पर जाकर बंद हुआ। निफ्टी 247.20 यानी की 1.11 अंक गिरकर 21,951.15 के लेवल पर जाकर बंद हुआ।
सेंसेक्स और निफ्टी अपने प्रमुख स्तरों से नीचे आते दिखे
बुधवार के दिन कारोबारी वाले सेशन के दौरान सेंसेक्स और निफ्टी अपने प्रमुख स्तरों से नीचे आते देखे गए। शेयर बाजार में वायदा कारोबार की मंथली एक्सपायरी से ठीक पहले निफ़्टी 22000 के नीचे फिसलकर पहुंचा। सेंसेक्स लगभग 1% की गिरावट के साथ 72300 के पार आ गया है।

