Site icon Saffron Factor : Live Breaking News, Today News

Share Market : बाजार में दिखी बिकवाली, Sensex 454 अंक गिरा Nifty 22,000 के पास

Share Market: Selling seen in the market, Sensex fell 454 points, Nifty near 22,000

नई दिल्ली (भारत). हफ्ते के आखिरी कारोबारी वाले दिन में शेयर बाजार में बिकवाली होते हुए देखा गया। शुक्रवार के दिन सेंसेक्स 453.85 यानी की 0.62% अंकों की गिरावट के साथ 72,643.43 पर जाकर बंद हुआ। निफ़्टी 123.31 यानी की 0.56% अंकों की गिरावट के साथ 22,023.35 के लेवल पर पहुंच कर बंद हुआ।

गिरावट दर्ज की गई

शुक्रवार के दिन कारोबारी वाले सेशन के समय में अपोलो टायर्स और बायोकॉन में 6-6% की गिरावट दर्ज की गई। इस हफ्ते में प्रमुख बेंचमार्क इंडेक्स लगभग 2% की गिरावट के साथ देखे गए हैं। 2023 के बाद से यह बाजार का हफ्ता सबसे खराब रहा है। प्रमुख शेयर सूचकांक में लगभग 1% की गिरावट देखी गई।

शेयर बढ़त के साथ बंद

सेंसेक्स के शयरों में महिंद्रा और महिंद्रा, टाटा मोटर्स, एनटीपीसी, एचसीएल टेक्नोलॉजीज, लार्सन ऐंड टुब्रो, इंफोसिस, टेक महिंद्रा और भारतीय स्टेट बैंक में सबसे ज्यादा बिकवाली देखी गई भारती एयरटेल और बजाज फाइनेंस, बजाज फिनसर्व, डाटा कंसलटेंसी सर्विसेज और इंडसइंड बैंक के शेयर बढ़त के साथ बंद होते देखे गए।

Exit mobile version