Site icon Saffron Factor : Live Breaking News, Today News

अभिनेता कार्तिक आर्यन की फिल्म ‘भूल भुलैया-3’ की शूटिंग हुई शुरू

Shooting of actor Karthik Aryan's film 'Bhool Bhulaiyaa-3' started

मुंबई (महाराष्ट्र). कार्तिक आर्यन की फिल्म भूल भुलैया-2 ने बॉक्स ऑफिस पर जमकर धमाल मचा रखा था। इस फिल्म ने टिकट खिड़की पर बम्पर कमाई कर ली थी। अनीश बज्मी के द्वारा निर्देशन में बनाई गई यह हॉरर कॉमेडी फिल्म लोगों को बहुत पसंद आई थी। अब दर्शकों के बीच इस फिल्म के तीसरे भाग का बेसब्री से इंतजार है।

‘भूल भुलैया-3’ की शूटिंग हुई शुरू

कार्तिक आर्य ने अपने चाहने वाले दर्शकों को इस फिल्म से जुड़ा हुआ बड़ा अपडेट दिया है। उन्होंने एक पोस्ट में यह साझा कर बताया कि भूल भुलैया-3 की शूटिंग शुरू हो चुकी है। उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक फोटो साझा करते हुए यह लिखकर बताया कि मैं अपने करियर की सबसे बड़ी फिल्म की शुरुआत कर रहा हूं। फैंस ने कार्तिक की पोस्ट पर प्रतिक्रियाएं दी हैं। उन्होंने कहा कि बहुत-बहुत शुभकामना! भगवान कार्तिक का साथ देना।

कार्तिक आर्यन कबीर खान की फिल्म चंदू चैंपियन में आयेंगे नजर

फिल्म भूल भुलैया 3 में कार्तिक आर्यन मुख्य भूमिका में नजर आने वाले हैं। इसमें तृप्ति डिमरी और विद्या बालन भी शामिल हैं। इस फिल्म का निर्देशन अनीश बज्मी के द्वारा किया जा रहा है। रिपोर्ट्स के अनुसार, इस फिल्म में माधुरी दीक्षित नजर आ सकती हैं, लेकिन अभी तक इस बात की कोई भी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। कार्तिक आर्यन कबीर खान की फिल्म चंदू चैंपियन में नजर आने वाले हैं। कार्तिक आर्यन की फिल्म भूल भुलैया-2 बॉक्स ऑफिस पर 185.92 कलेक्शन किया था।

Exit mobile version