Site icon Saffron Factor : Live Breaking News, Today News

एक्टर सोनू सूद चैंपियंस आफ चेंज अवार्ड से हुए सम्मानित, इस फिल्म में आयेंगे नजर

मुंबई (महाराष्ट्र). बॉलीवुड अभिनेता सोनू सूद को उनकी उत्कृष्ट मानवीय सेवाओं के लिए प्रतिष्ठित चैंपियंस आफ चेंज के पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। उन्होंने अपने इस निस्वार्थ सेवा प्रयासों से सामाजिक कल्याण के प्रति अपनी जागरूकता के जरिए बहुत प्रशंसा अर्जित कर ली है।

विश्व स्तर पर सोनू सूद की हुई सराहना

सोनू सूद की अपनी संस्था द सूद फाउंडेशन की तरफ से उन्होंने लोगों की, वंचितों की काफी मदद करते है। उन्होंने गरीबों को उनके उद्योगों को बढ़ावा देने के लिए मदद किया है। उन्होंने अपने ड्रीम प्रोजेक्ट, वृद्धाश्रम निवास पर भी काम करना शुरू कर दिया है। संकट के समय पर उन्होंने हर एक सहायता प्रदान की, जिसकी वजह से उनकी विश्व स्तर पर सराहना की जा चुकी है।

सोनू सूद ने सोशल मीडिया पर जाहिर की खुशी

सत्कार समारोह की तस्वीरों को शेयर करते हुए अभिनेता ने लिखा कि भारत के माननीय 37वें मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति के. जी. बालाकृष्णन पूर्व और माननीय न्यायमूर्ति ज्ञान सुधा मिश्रा पूर्व द्वारा इस पुरस्कार चैंपियंस आफ चेंज अवार्ड को देने के लिए बहुत धन्यवाद। मैं सम्मानित महसूस कर रहा हूं। सकारात्मक प्रभाव डालने के लिए मैं आपका बहुत आभारी हूं। मैं समाज और भारतीय फिल्म इंडस्ट्री दोनों में बेहतर योगदान जारी रखूँगा। चैंपियंस का चेंज अवार्ड को सकारात्मक बदलाव के लिए और ऐसे व्यक्तियों की पहचान करने के लिए की जो इतने अच्छे काम कर रहे हैं आप लोगों का बहुत-बहुत धन्यवाद।

सोनू सूद आएंगे इस फिल्म में नजर

अगर बात करते हैं सोनू सूद के वर्क फ्रंट की तो उन्होंने निर्देशक के रूप में अपनी पहली फिल्म पूरी कर ली है। फतेह है एक साइबर क्राईम थ्रिलर फिल्म है। इस फिल्म में जैकलीन फर्नांडिस के साथ मुख्य भूमिका में शामिल हैं। यह उनकी फिल्म प्रोडक्शन कंपनी शक्तिशागर प्रोडक्शन द्वारा निर्मित और जी स्टूडियो द्वारा सहनिर्मित की गई है।

Sonu Sood honored with Champions of Change Award, will be seen in this fil
Exit mobile version