विदेश

स्पेन : रेस्तरां ढहने से 4 लोगों की मौत 27 घायल

स्पेन : मेजरका द्वीप पर समुद्र के किनारे एक बहुत बड़ा हादसा हो गया है। अधिकारियों के अनुसार, यह बताया गया है कि आंशिक रूप से रेस्तरां ढह गया, जिसमें 4 लोगों की मौत हो गई और 20 लोग घायल हो गए हैं। मलवे के अंदर कई लोगों के दबे होने की आशंका बनी हुई है।

हादसा 8 बजे हुआ

रिपोर्ट के अनुसार यह हादसा स्थानीय समय के अनुसार लगभग 8 बजे हुआ है। न्यूयॉर्क की एक रिपोर्ट के अनुसार, हादसे की पहले की तस्वीरों से यह अंदाजा लगाया जाता है कि 3 तलों वाला यह रेस्टोरेंट मेडूसा बीच क्लब में बना था। बचाव कर्मियों के अनुसार, मरने वालों की संख्या में बढ़ोतरी हो सकती है।

Back to top button