Site icon Saffron Factor : Live Breaking News, Today News

श्रीनगर : PM मोदी की श्रीनगर में रैली आज, 6400 करोड़ की 52 परियोजनाओं को करेंगे समर्पित

Srinagar: PM Modi's rally in Srinagar today, will dedicate 52 projects worth Rs 6400 crore.

श्रीनगर : प्रधानमंत्री मोदी आज श्रीनगर में रैली करेंगे। इसी के दौरान वह 6400 करोड़ रुपए की 52 विकास परियोजनाओं का शुभारंभ व लोकार्पर्ण करेंगे। मोदी की होने वाली इस बृहस्पतिवार की रैली के लिए कड़ी सुरक्षा व्यवस्था कर दी गई है। रैली संचालित एरिया को अस्थाई रेड जोन घोषित कर दिया गया हैप झेलम नदी में मार्कोस कमांडो तैनात कर दिए गए हैं। रैली स्थल बख्शी स्टेडियम बहुत स्तरीय सुरक्षा के घेरे में बना दिया गया है।

PM मोदी की श्रीनगर में रैली आज

प्रधानमंत्री 2019 में अगस्त में अनुच्छेद 370 हटाए जाने के बाद यह पहले कश्मीर यात्रा कर रहे हैं। बख्शी स्टेडियम को तिरंगे झंडे सहित भाजपा के झंडे से सजाया गया है। श्रीनगर के सभी मार्गों पर अतिरिक्त सुरक्षा बलों को तैनात कर दिया गया है। रैली के दौरान लोगों की आवाजाही को रोंकने के लिए कई स्थानों पर बैरिकेड्स लगा दिए गए हैं। कार्यक्रम स्थल के आसपास लगभग 2 किलोमीटर के क्षेत्र में सुरक्षा बलों की पैदल सुरक्षा तेज कर दी गई है।

विकास परियोजनाओं का करेंगे शुभारंभ

प्रधानमंत्री के इस दौर से कई स्कूलों में छुट्टी घोषित कर दी गई है। बृहस्पतिवार के दिन होने वाली जम्मू कश्मीर की कई परीक्षाएं स्थगित कर दी गई हैं। प्रधानमंत्री 12:00 स्टेडियम में विकसित भारत, विकसित जम्मू कश्मीर कार्यक्रम में भाग लेंगे। जम्मू कश्मीर में कृषि अर्थव्यवस्था को बढ़ाने के लिए 5000 करोड़ रुपए के समग्र कृषि विकास कार्यक्रम के अंतर्गत राष्ट्र को समर्पित करेंगे। स्वदेश दर्शन और प्रसाद योजना के अंतर्गत 1400 करोड़ रुपए से अधिक राशि की पर्यटन क्षेत्र में विकास परियोजनाओं का शुभारंभ भी करेंगे। इसमें हजरतबल तीर्थ का एकीकृत विकास और श्रीनगर परियोजना भी शामिल की गई है।

1041 सरकारी कर्मचारियों को नियुक्ति पत्र करेंगे वितरित

प्रधानमंत्री 1041 नए जम्मू कश्मीर के सरकारी कर्मचारियों को नियुक्ति पत्र वितरित करेंगे। प्रधानमंत्री देखो अपना देश और चलो इंडिया वैश्विक प्रवासी अभियान लॉन्च करेंगे। विभिन्न सरकारी योजनाओं उपलब्धि प्राप्त महिलाएं, लखपति दीदी, किसान, उद्यमी के लाभार्थियों से बातचीत भी करेंगे। जम्मू कश्मीर की कृषि अर्थव्यवस्था को पूर्ण रूप से बढ़ाने के लिए प्रधानमंत्री समग्र कृषि विकास कार्यक्रम को राष्ट्र के लिए समर्पित करेंगे। यह किसान पोर्टल के माध्यम से प्रदेश के ढाई लाख किसानों का कौशल विकास करेगा। इसके अंतर्गत 2000 किस खिदमत घर स्थापित कर दिए जाएंगे।

Exit mobile version