Site icon Saffron Factor : Live Breaking News, Today News

सपा में महासचिव के पद से स्वामी प्रसाद मौर्य ने दिया इस्तीफा,ये थी वजह

Swami Prasad Maurya resigned from the post of General Secretary in SP, this was the reason

लखनऊ (उत्तर प्रदेश). सपा के विधान परिषद के सदस्य स्वामी प्रसाद मौर्य सपा पार्टी के महासचिव के पद से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने बताया कि पार्टी पर अपने बयानों को लेकर भेदभाव करने का आरोप लगाया है।

सपा में महासचिव के पद से स्वामी प्रसाद मौर्य ने दिया इस्तीफा

स्वामी प्रसाद मौर्य ने अखिलेश यादव को भेजे गए इस्तीफा पत्र में यह बताया कि जब समय पार्टी में शामिल हुआ हूं, तब से ही पार्टी को आगे बढ़ाने का प्रयास किया है। पार्टी के पास पहले 45 विधायक ही थे, लेकिन अब 2022 के बाद वह संख्या बढ़कर 110 हो गई हैं। उन्होंने बताया कि पार्टी का जनाधार बढ़ाने के लिए मैंने हर तरीके अपनाए हैं। मैंने आदिवासियों, दलितों और पिछड़ों को जाने-अनजाने भाजपा के मकरजाल में फंसकर भाजपा में हो गए, उनके सम्मान और स्वाभिमान को जगाकर उनको अपने स्थान पर लाने की हमेशा कोशिश की है।

ये थी वजह

उन्होंने यह बताया कि जब भी वहां कोई भी पार्टी के समर्थन में या अन्य बयान देते हैं तो वह निजी माना जाता है। मुझे हैरानी तब होती है, जब पार्टी के वरिष्ठतम नेता इस बात पर चुप रहते हैं। ऐसे में भेदभावपूर्ण और महत्वहीन पद पर रहने का कोई औचित्य नहीं बनता है। मैं पार्टी महासचिव के पद से इस्तीफा दे रहा हूं, कृपया इसे आप स्वीकार करें।

Exit mobile version