EntertainmentTop News

तारक मेहता का उल्टा चश्मा : शो के 4000 एपिसोड हुए पूरे, निर्माता ने दिया धन्यवाद, कहा- यह एक बड़ी उपलब्धि

4000 एपिसोड पूरा होना एक सिर्फ शो के लिए ही नहीं मील का पत्थर है बल्कि यह दर्शकों के भरोसे का भी प्रतीक है।

मुंबई (महाराष्ट्र). तारक मेहता का उल्टा चश्मा बहुत ही चर्चित टीवी शो है। इसने आज एक बड़ी उपलब्धि हासिल कर ली है इस शो के आज 4000 एपिसोड पूरे हो गए हैं। इस शो की प्रमाणिकता दिखती है कि अभी भी दर्शन किसको बहुत पसंद कर रहे हैं। तारक मेहता का उल्टा चश्मा शो 2008 से प्रसारित होना शुरू हुआ था। दर्शक  लगातार इस शो को प्यार दे रहे हैं। इस शो का मनोरंजन ले रहे हैं।

शो दर्शकों के भरोसे का प्रतीक

यह शो शुरुआत से ही दर्शकों के बीच में बहुत लोकप्रिय रहा है। इसमें देश की संस्कृत विभिन्नताओं और परंपराओं को दर्शकों के सामने दर्शाया गया है। भारत का कोई भी पर्व या त्यौहार हो उसकी झलक शो में देखने को मिलती है। इस शो के अंदर गोकुलधाम सोसाइटी से दर्शक अपनेपन की भावनाओं से जुड़े हुए हैं। इस शो की सफलता का बहुत बड़ा आयाम यह है कि इसके 4000 एपिसोड पूरा होना एक सिर्फ शो के लिए ही नहीं मील का पत्थर है पर यह दर्शकों के भरोसे का भी प्रतीक है।

हर वर्ग के लोगों में लोकप्रिय है शो

इस शो की सबसे बड़ी विशेषता यह है कि यह अलग-अलग तरह की संस्कृति को दिखाता है। यह एक सुंदर समाज कैसा हो? यह सब उसका एक उदाहरण बन गया है। बुजुर्ग, युवा, बच्चों, महिलाओं यहां तक की हर दशक के वर्ग का या पसंदीदा शो बन गया है। यह शो एक परिवार पर आधारित है। यह शो परिवार नाम की संस्था के महत्व को दर्शाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है।

शो निर्माता आसित मोदी ने जताया आभार

अपनी सकारात्मक स्टेटस के माध्यम से तारक मेहता का उल्टा चश्मा लगातार दर्शकों के बीच मनोरंजन कर रहा है और आगे बढ़ रहा है। यह शो मनोरंजन के साथ-साथ सामाजिक संदेश भी समय-समय में पर देता है। इसी शो के निर्माता असित कुमार मोदी ने शो के इस तरह की सफलता पर बताया कि 4000 एपिसोड पूरे करना एक बहुत ही शानदार अनुभव और उपलब्धि है। सामूहिक टीम की उपलब्धता से यह सो सफल हो रहा है। हमारी टीम दर्शकों के आभारी है आप सभी का धन्यवाद।

Back to top button