Site icon Saffron Factor : Live Breaking News, Today News

Table Tennis : भारतीय महिला टीम विश्व चैंपियनशिप के नॉकआउट में पहुंची, पुरुष ने न्यूजीलैंड से जीता

Table Tennis: Indian women's team reached the knockout of the World Championship, men won from New Zealand

नई दिल्ली (भारत). भारतीय महिला और पुरुष टेबल टेनिस टीम ने विश्व टेबल टेनिस टीम चैंपियनशिप के अपने फाइनल ग्रुप मुकाबले में जीत के साथ-साथ नॉक आउट चरण में जगह पक्की कर ली है। महिला टीम ने स्पेन के खिलाफ शानदार वापसी कर 3-2 से मुकाबला जीत लिया है। पुरुष की टीम ने न्यूजीलैंड को 3-0 आकर से हरा दिया है।

भारत को सफलता दिला दी

श्रीजा शुरुआती एकल में मारिया जियाओ से 9-11, 11-9, 11-13, 4-11 से हार गईं हैं। सोफिया-जुआन झांग ने भारत की शीर्ष रैंक वाली खिलाड़ी मनिका पर 13-11,6-11,8-11,11-9,11-7 से जीत के साथ में स्पेन का स्कोर 2-0 कर दिया है। अयहिका ने तीसरे एकल में एल्विरा रेड को 11-8, 11-13, 11-8, 9-11, 11-4 से हराकर भारत को मुकाबले में संभाले रखा। इसके बाद मनिका ने चौथे एकल में मारिया को 11-9, 11-2, 11-4 से हराकर स्कोर 2-2 कर दिया है। श्रीजा ने निर्णायक मैच में झांग पर 11-6, 11-13, 11-6, 11-3 से जीत दर्ज कर भारत को सफलता दिला दी है।

Exit mobile version