Site icon Saffron Factor : Live Breaking News, Today News

ताइवान : भूकंप आने के कारण 2 भारतीय लापता 1000 लोग घायल, पीएम मोदी ने जताया दु:ख

Taiwan: 2 Indians missing, 1000 people injured due to earthquake, PM Modi expressed grief

ताइवान : 25 सालों के बाद यह बहुत ही भयानक भूकंप आया है। जिसमें 9 लोगों की मौत हो गई है और 1000 से ज्यादा लोग घायल हो गए हैं। 2 भारती लापता हो गए हैं जिनमें से एक महिला शामिल है। भूकंप निगरानी एजेंसी के अनुसार, इस भूकंप की तीव्रता 7.2 थी। अमेरिकी सर्वेक्षण ने इसको 7.4 बताया। इसके चलते 70 लोग विभिन्न स्थानों पर फंस गए हैं। इस भूकंप का केंद्र हुलिएन में जमीन से 35 किलोमीटर नीचे था।

झटकों के कारण भूस्खलन की 24 घटनाएं

इस भूकंप के कारण देश में कई इमारतें झुक गई हैं। विद्यार्थियों को स्कूल से बाहर निकाल कर खेल के मैदान में ले जाया गया है। भूकंप के झटकों के कारण भूस्खलन की 24 घटनाएं सामने आई हैं। 35 सड़के और पुल तथा सुरंगे क्षतिग्रस्त हो गई हैं।

पीएम मोदी ने जताया दु:ख

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ताइवान में आए हुए भूकंप के कारण लोगों की मौत पर शोक जताया है। उन्होंने यह कहा कि भारत इस दुख की घड़ी में ताइवान के लोगों के साथ खड़ा हुआ है। भूकंप के कारण ताइवान में जान माल के नुकसान से हम बहुत दुखी हैं।

Exit mobile version