Site icon Saffron Factor : Live Breaking News, Today News

ताइवान : भूकंप में लापता लोगों के लिए खोजी अभियान जारी, मरने वालों की संख्या हुई 10

Taiwan: Search operation continues for missing people in earthquake, death toll reaches 10

ताइवान : 25 सालों के बाद यह बहुत ही भयानक भूकंप आया है। जिसमें 9 लोगों की मौत हो गई है और 1000 से ज्यादा लोग घायल हो गए हैं। 2 भारतीय लापता हो गए हैं, जिनमें से एक महिला शामिल है। भूकंप निगरानी एजेंसी के अनुसार, इस भूकंप की तीव्रता 7.2 थी। अमेरिकी सर्वेक्षण ने इसको 7.4 बताया। इसके चलते 70 लोग विभिन्न स्थानों पर फंस गए हैं। इस भूकंप का केंद्र हुलिएन में जमीन से 35 किलोमीटर नीचे था।

झटकों के कारण भूस्खलन की 24 घटनाएं

इस भूकंप के कारण देश में कई इमारतें झुक गई हैं। विद्यार्थियों को स्कूल से बाहर निकाल कर खेल के मैदान में ले जाया गया है। भूकंप के झटकों के कारण भूस्खलन की 24 घटनाएं सामने आई हैं। 35 सड़के और पुल तथा सुरंगे क्षतिग्रस्त हो गई हैं।

खोजी अभियान शुरू, मरने वालों की संख्या हुई 10

ताइवान में 7.2 तीव्रता का भूकंप आने के बाद जापान और चीन में भी बृहस्पतिवार को भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। जापान में भूकंप की तीव्रता 6.1 माफी गई है और चीन में 5.5 माफी गई है। दोनों ही देश में नुकसान की कोई भी खबरें नहीं है। ताइवान में भूकंप से मरने वालों की संख्या अब 10 हो गई है। जितने भी लापता थे उनके लिए तलाशी अभियान जारी हो गया है।

Exit mobile version