Site icon Saffron Factor : Live Breaking News, Today News

तमिल नाडु : PM मोदी ने किया 17,300 करोड़ की परियोजनाओं का उद्घाटन, कहा- परियोजनाओं में ‘एक भारत, श्रेष्ठ भारत’ की भावना

Tamil Nadu: PM Modi inaugurated projects worth Rs 17,300 crore, said- the spirit of 'One India, Best India' in the projects

तमिलनाडु (चेन्नई). प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज तमिलनाडु के दौरे पर हैं इसी दौरान उन्होंने थूथुकुडी में लगभग 17300 करोड रुपए की कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन कर शिलान्यास कर दिया है। इन परियोजनाओं में देश का पहला हाइड्रोजन हब पोर्ट और इनलैंड वॉटर वे बेसल शामिल किया गया है। वेसल को हरित नौका इनिशिएटिव के अंतर्गत बनाया गया है। प्रधानमंत्री ने वीओ चिदंबरनार बंदरगाह पर आउटर हार्बर कंटेनर टर्मिनल की आधारशिला रखी।

पीएम मोदी ने किया 17,300 करोड़ की परियोजनाओं उद्घाटन

प्रधानमंत्री ने थूथुकुडी में हरित नौका पल के अंतर्गत भारत के पहले स्वदेशी निर्मित हरित हाइड्रोजन ईंधन सेल अंतर्देशीय जल मार्ग जहाज को हरी झंडी दिखाई है। थूथुकुडी के निकट कुलसेकरापट्टिनम में भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन इसरो के नए प्रक्षेपण परिसर का भी शिलान्यास किया, इसको 986 करोड़ रुपए की लागत से बनाया गया है। यह जब बनकर तैयार हो जाएगा तो यहां पर प्रतिवर्ष 24 प्रक्षेपण स्थापित किया जा सकेंगे। विष्णु के स्थापित किए गए नए परिसर में मोबाइल लांच स्ट्रक्चर तथा 35 केंद्र शामिल हैं। इस योजना के माध्यम से अंतरिक्ष अन्वेषण क्षमताओं को बढ़ाने में बहुत सहायता मिलेगी।

परियोजनाओं में ‘एक भारत, श्रेष्ठ भारत’ की भावना

प्रधानमंत्री मोदी ने बताया कि आज तमिलनाडु की धरती पर इस राज्य का भाग लिखने के लिए एक सेवक बनकर आया हूं। आज भारत की पहली हाइड्रोजन इंजन फेरी को लांच कर दिया गया है। यह फेरी जल्द ही काशी में गंगा नदी में भी चलाई जाएगी। यह एक तरह से तमिलनाडु के लोगों और काशी के लोगों के लिए बहुत बड़ा उपहार है। यह परियोजनाएं विकसित भारत के रोडमैप का एक महत्वपूर्ण हिस्सा बनी हुई हैं। इन परियोजनाओं में ‘एक भारत, श्रेष्ठ भारत’ की भावना भी देखने को अवश्य मिलेगी।’

Exit mobile version