Site icon Saffron Factor : Live Breaking News, Today News

भारत सहित दक्षिण पूर्व एशिया में टीबी हुआ जानलेवा, मरने वालों की संख्या में 8.60 फीसदी बढ़ोतरी

TB becomes fatal in South East Asia including India, death toll increases by 8.60 percent

नई दिल्ली (भारत). दक्षिण पूर्व एशिया में टीवी संक्रमण पहले की तुलना में अधिक बढ़कर जानलेवा हो गया है। साल 2015 की तुलना करें तो 2021 में टीवी से मरने वालों की संख्या में 8.60 फीसदी बढ़ोतरी दर्ज की गई है। इसके साथ ही हृदय रोग और कैंसर, मधुमेह तथा पुरानी स्वशन संबंधी बीमारियों से 30 से 70 साल के लोगों में मृत्यु दर 21.6% दर्द की गई है।

‘मेरा स्वास्थ्य मेरा अधिकार’ की थीम तैयार

डब्ल्यूएचओ की क्षेत्रीय निदेशक साइमा वाजेद ने बताया है कि भारत सहित दक्षिण पूर्व एशिया में लगभग 11 देश हैं। जहां पर टीवी का प्रसार क्षेत्र काफी अधिक हो गया है। उन्होंने यह बताया कि लैंगिक असमानता गैर संचारी स्वास्थ्य स्थितियों के निदान और उपचार तक समान पहुंच को प्रभावित कर रहा है। इसी के कारण ही आगामी 7 अप्रैल को विश्व स्वास्थ्य दिवस के लिए डब्ल्यूएचओ ने ‘मेरा स्वास्थ्य मेरा अधिकार’ की थीम तैयार की है। उन्होंने यह भी बताया कि सभी के लिए स्वास्थ्य के अधिकार को समझने का मतलब हर कोई हर उच्च गुणवत्ता वाले स्वास्थ्य सेवाएं प्राप्त कर सके।

Exit mobile version