Site icon Saffron Factor : Live Breaking News, Today News

‘पुष्पा-2 द रूल’ का टीजर 8 अप्रैल को होगा जारी, फिल्म इस दिन होगी रिलीज

Teaser of 'Pushpa-2 The Rule' will be released on 8th April, the film will be released on this day

मुंबई (महाराष्ट्र). अभिनेत्री रश्मिका मंदाना अपना 28वां जन्मदिन मना रही हैं। इसी मौके पर उन्होंने अपने फैंस को एक बड़ा तोहफा दे दिया है। उन्होंने पुष्पा-2 द रूल के निर्माताओं के माध्यम से अपना फर्स्ट लुक जारी कर दिया है। दर्शकों को यह बहुत पसंद आ रहा है। पुष्पा-2 द रूल में रश्मिका श्रीवल्ली के रोल में नजर आने वाली है।

पुष्पा-2 द रूल का टीजर 8 अप्रैल को किया जायेगा जारी

पुष्पा-2 के अधिकारिक प्लेटफार्म एक्स पर फिल्म का पोस्टर जारी करते हुए निर्माता ने यह लिखा हुआ है कि श्रीवल्ली उर्फ रश्मिका मंदाना के जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं। पुष्पा-2 द रूल का टीजर 8 अप्रैल को रिलीज किया जाने वाला है।

फिल्म इस दिन होगी रिलीज

2021 में आई फिल्म पुष्पा द राइज का सीक्वल पुष्पा-2 द रूल है। इस फिल्म में अल्लू अर्जुन मुख्य भूमिका में है। रश्मिका अल्लू अर्जुन के अपोजिट रोल मैनेजर आई थी। फिल्म में फहद फाजिल भी महत्वपूर्ण किरदार में नजर आए थे। इस फिल्म को 15 अगस्त 2024 को दुनियाभर में रिलीज किया जाएगा।

Exit mobile version