Site icon Saffron Factor : Live Breaking News, Today News

लाल सागर में हूती हमले से बढ़ रहा तनाव : अमेरिकी युद्धक जहाज पर मिसाइल हमला, सुरक्षा व्यवस्थाएं बढ़ी

Tension increasing due to Houthi attack in Red Sea: Missile attack on American warship, security arrangements increased

अमेरिका (वाशिंगटन). हूती विद्रोहियों के द्वारा लाल सागर में अमेरिका के दो युद्धक जहाज पर मिसाइल और ड्रोन से हमला किया गया है। अमेरिका की ओर से इसको लेकर अभी कोई भी बयान नहीं आया है।

अमेरिका के 2 युद्धक जहाज पर मिसाइल और ड्रोन से हमला

ईरान समर्थित हूती विद्रोहियों ने अमेरिका के 2 युद्धहक जहाज पर लाल सागर में निशाना बनाया। हूती संगठन के प्रवक्ता ने टेलीविजन पर एक बयान जारी किया, जिसमें उन्होंने यह बड़ा दावा किया है। उन्होंने बताया कि लाल सागर में अमेरिका के 2 युद्धक जहाज पर मिसाइल और ड्रोन से हमला किया है। अमेरिका की तरफ से कोई भी बयान और कार्रवाई अभी तक नहीं हुई है।

फिलिस्तीन के समर्थन में हूती लोग कर रहें विद्रोह

फिलिस्तीन के समर्थन में हूती लोग विद्रोह कर रहे हैं। फिलिस्तीन के समर्थन में विद्रोहियों ने अंतरराष्ट्रीय शिपिंग रास्ते पर लाल सागर और अदन की खाड़ी में व्यापारिक जहाजों को निशाना बना रहे हैं। उन्होंने अपने व्यापारिक जहाजों को अंतरराष्ट्रीय शिपिंग रास्ते के बजाय दक्षिण अफ्रीका के लंबे रूट से भेजना शुरू कर दिया है। इसलिए दुनिया में महंगाई बढ़ाने की आशा हो गई है। होती विद्रोहियों के कारण इसराइल और हमास युद्ध के प्रभावित पूरे अरब क्षेत्र में खतरा बढ़ गया है।

हूती विद्रोही लगातार लाल सागर में कर रहें हमले

अंतर्राष्ट्रीय शिपिंग रास्ते की सुरक्षा के लिए अमेरिका ने अपने सहयोगियों के साथ मिलकर सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी है। पहले भी कई हूती विद्रोहियों के हमले को अमेरिका ने नाकाम कर दिया है। हूती विद्रोहियों के खिलाफ अमेरिका ने कार्रवाई भी की थी, फिर भी वह पीछे हटने का तैयार नहीं है। वह लगातार लाल सागर में हमले कर रहे हैं। भारतीय नौसेना ने भी अरब सागर और अदन की खाड़ी में अपने युद्ध जहाज तैनात कर दिए हैं। कई व्यापारिक जहाजों को बचाया भी गया है, लेकिन फिर भी बहुत सारी कोशिशें करने के बावजूद अंतर्राष्ट्रीय शिपिंग रास्ते की सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित नहीं हो पा रही है।

Exit mobile version