Site icon Saffron Factor : Live Breaking News, Today News

फिल्म ‘आर्टिकल 370’ रिलीज के बाद मचा रही धमाल, इतना रहा इन 3 फिल्मों का कुल कलेक्शन

The film 'Article 370' is creating a stir after its release, the total collection is this much

मुंबई (महाराष्ट्र). फिल्म ‘आर्टिकल 370’ आदित्य सुहास जंभाले के निर्देशन में बनाई गई है। फिल्म आर्टिकल 370 का धमाल बॉक्स ऑफिस पर जारी है। यामी गौतम अभिनीत की इस फिल्म को दशकों से बहुत ही बेशुमार प्यार मिल रहा है। यह फिल्म 25 से 35 करोड़ के बजट में बनाई गई थी। इस फिल्म में घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 5.9 करोड़ ओपनिंग की थी।

कुल कलेक्शन अभी तक 29.40

फिल्म आर्टिकल 370 ने अपनी रिलीज के चार दिनों में 26.15 की कमाई कर ली है। पांचवें दिन मंगलवार को इस फिल्म ने भारतीय बॉक्स ऑफिस पर 3.25 कारोबार किया है। इस फिल्म का कुल कलेक्शन अभी तक 29.40 हो गया है।

‘क्रैक’ का हाल

आदित्य दत्त के निर्देशन में बनी विद्युत जामवाल, अर्जुन रामपाल और नोरा फतेही जैसे सितारों से सजी फिल्म ‘क्रैक’ ने बीते शुक्रवार को सिनेमाघरों में दस्तक दी है। फिल्म ‘क्रैक’ उम्मीद के अनुसार अपनी ओपनिंग नहीं ले पाई। इस फिल्म में लगातार गिरावट जारी है। फिल्म ने अपनी रिलीज के 4 दिन में भारतीय बॉक्स ऑफिस पर 9.70 कमाई की है। इस फिल्म ने 5वें दिन मंगलवार को 1 करोड़ रुपए का कारोबार कर लिया है। इस फिल्म का कुल कलेक्शन अभी तक 10.70 करोड़ों रुपए हो पाया है।

‘तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया’ का हाल

अमित जोशी और आराधना शाह में फिल्म तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया के माध्यम से दर्शकों के सामने अनोखी कहानी पेश की है लोगों को यह कहानी कुछ खास पसंद नहीं आई है। शाहिद कपूर और अभिनीत रोबोट और इंसान के प्यार के इर्द बनायी गई इस फिल्म ने अपनी रिलीज के 18 दिन बॉक्स ऑफिस पर पूरा कर लिये हैं। भारतीय बॉक्स ऑफिस पर इस फिल्म ने 74.35 का कारोबार किया है। तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया ने 19 में दिन मंगलवार को 75 लख रुपए की कमाई पूरी कर ली है। इस फिल्म का कुल कलेक्शन अभी तक 75.40 हो गया है।

Exit mobile version