Site icon Saffron Factor : Live Breaking News, Today News

PM Modi के तीसरे कार्यकाल का पहला बड़ा फैसला, पीएम किसान निधि के अंतर्गत 20,000 करोड़ जारी

The first big decision of PM Modi's third term, Rs 20,000 crore released under PM Kisan Nidhi

नई दिल्ली (भारत). प्रधानमंत्री मोदी भारत के पंडित जवाहरलाल नेहरू के बाद दूसरे ऐसे राजनेता बन गए हैं, जिन्होंने तीसरी बार लगातार प्रधानमंत्री पद की शपथ ग्रहण की है। इसी के साथ उन्होंने अपनी तीसरी सरकार के कार्यकाल का पहला बड़ा ऐलान कर दिया है।

पीएम किसान निधि के अंतर्गत 20,000 करोड़ जारी

प्रधानमंत्री मोदी ने अपने तीसरे कार्यकाल में किसानों के लिए बहुत बड़ा तोहफा जारी कर दिया है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री किसान निधि के अंतर्गत 20,000 करोड़ रुपए जारी कर दिए गए हैं। इससे देश के 9.3 किसानों को फायदा पहुंचेगा। अधिकारियों के अनुसार यह जानकारी दी गई है। उन्होंने बताया कि सरकार के आगामी दिनों में किसानों और कृषि क्षेत्र के लिए बहुत अधिक विकास कार्य किए जाएंगे। इसके लिए सरकार लगातार कार्य करने की दिशा में आगे बढ़ रही है।

Exit mobile version