Site icon Saffron Factor : Live Breaking News, Today News

‘देवरा’ का पहला गाना इस दिन होगा जारी, फिल्म इस दिन होगी रिलीज

The first song of 'Devra' will be released on this day, the film will be released on this day

मुंबई (महाराष्ट्र). जूनियर एनटीआर अपनी आने वाली फिल्म ‘देवरा’ को लेकर चर्चाओं में बने हुए हैं। इस फिल्म में जानवी कपूर मुख्य भूमिका में शामिल हैं। यह देवरा से साउथ सिनेमा में अपना डेब्यू कर रहे हैं। फिल्म की घोषणा होने के बाद से दर्शकों में विशेष उत्साह देखने को मिल रहा है। इस फिल्म से जुड़ा हुआ एक बड़ा अपडेट सामने आया है, जिसमें निर्माता ने यह बताया है कि इस फिल्म का पहला गाना इस दिन रिलीज किया जाएगा।

‘देवरा’ का पहला गाना इस दिन होगा जारी

रिपोर्ट्स के अनुसार, ‘देवरा’ फिल्म का पहला गाना अभिनेता के जन्म दिवस के अवसर पर रिलीज करने का निश्चय किया गया है। निर्माता जूनियर एनटीआर के जन्मदिन के अवसर पर दर्शकों को विशेष तोहफा देना चाहते हैं। इसलिए यह गाना 20 मई को सिंगल रिलीज किया जाएगा।

फिल्म इस दिन होगी रिलीज

फिल्म देवरा में जूनियर एनटीआर और जानवी कपूर मुख्य भूमिकाओं में शामिल हैं। यह फिल्म 5 अप्रैल को रिलीज होने वाली थी, लेकिन इसे बढ़ाकर 10 अक्टूबर कर दिया गया है। जूनियर एनटीआर की देवरा 30वीं फिल्म है। इस फिल्म में बालीवुड अभिनेता सैफ अली खान भी मुख्य भूमिका में शामिल होंगे। जूनियर एनटीआर इस फिल्म के बाद रितिक रोशन के साथ ‘वार 2’ में नजर आने वाले हैं।

Exit mobile version