Site icon Saffron Factor : Live Breaking News, Today News

दर्शकों में आएगी फिर से हंसी की खलबली, मेकर्स ने की ‘मस्ती-4’ की घोषणा

There will be a stir of laughter again in decades, makers announced 'Masti-4'

मुंबई (महाराष्ट्र). विवेक ओबेरॉय रितेश देशमुख और आफताब शिवदासानी की फिल्म मस्ती ने दर्शकों को खूब हंसाया था। इसकी फ्रेंचाइजी के 3 पार्ट रिलीज किए गए थे। आज इसके चौथे पार्ट की भी घोषणा कर दी गई है। कई वर्षों के बाद मस्ती 4 दर्शकों को हंसाते हुए नजर आएगी। शिवदासानी ने आज गुरुवार को सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर कर चौथे पार्ट की जानकारी दी है।

मेकर्स ने की ‘मस्ती-4’ की घोषणा

आफताब ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर फिल्म की घोषणा करते हुए 2 तस्वीरों को साझा किया है। उन्होंने तस्वीरों को साझा करते हुए यह लिखा कि हंसी के ओजी रोलरकोस्टर के लिए कमर कसने का समय आ गया है। मस्ती-4 जल्द ही फ्लोर पर जा रही है। निर्माता ए झुनझुनवाला, एसके अहलूवालिया, इंद्र कुमार, अशोक ठकेरिया और निर्देशक मिलाप जावेरी के साथ हम इस मजोदार यात्रा पर निकलने के लिए तैयार हैं।’

मेकर्स ओरिजिनल मस्ती के फ्लेवर के साथ करेंगे वापसी

इस फिल्म का निर्देशन मिलाप जावेरी ने किया है। फिल्म की शूटिंग शेड्यूल के बारे में अभी कोई भी जानकारी सामने नहीं आई है। मस्ती-4 की घोषणा करने के बाद से फैंस के बीच उत्साह बढ़ गया है। फिल्म के बारे में भी ज्यादा जानकारी सामने निकलकर अभी नहीं आई है। रिपोर्ट्स के अनुसार, मेकर्स ओरिजिनल मस्ती के फ्लेवर के साथ इस मस्ती-4 में वापस होने को तैयार हैं

Exit mobile version