Home / मनोरंजन / 6 दिनों में 200 करोड़ी हुई Tiger 3, दर्शकों का दिल जीतने में पास हुई 12वीं फेल

6 दिनों में 200 करोड़ी हुई Tiger 3, दर्शकों का दिल जीतने में पास हुई 12वीं फेल

मुंबई (महाराष्ट्र). सलमान खान की टाइगर 3 बॉक्स ऑफिस पर ठीक ठाक कमाई कर रही है। हालांकि, यह फिल्म कलेक्शन के मामले में पठान, जवान और गदर 2 से काफी पीछे चल रही है। फिल्म में कटरीना कैफ और इमरान हाशमी भी लीड रोल में हैं। वहीं, शाहरुख भी इसमें कैमियो करते नजर आए हैं। इसके अलावा, विधु विनोद चोपड़ा के निर्दशन में बनी 12वीं फेल लगातार मजबूती से टिकी हुई है।

टाइगर 3 लंबे समय से सुर्खियों में

सलमान खान की टाइगर 3 लंबे समय से सुर्खियों में थी। फिल्म को लेकर, निर्देशक मनीष शर्मा ने भी कई दावे किए थे। हालांकि,शाहरुख की पिछली 2 फिल्में और गदर 2 की तुलना में यह फिल्म रेस में कहीं पीछे दिख रही है। इस फिल्म के पहले 2 दिन के कलेक्शन शानदार रहे थे, लेकिन तीसरे दिन से फिल्म की कमाई के ग्राफ में गिरावट दिख रही है।

फिल्म की कुल कमाई 200.65 करोड़

पहले हफ्ते में, फिल्म ने 187.65 करोड़ का कलेक्शन किया है। इसमें सबसे ज्यादा फिल्म ने ,183 करोड़ रुपये हिंदी भाषा में कमाए हैं। वहीं, फिल्म ने 4 करोड़ 2 लाख रुपये तेलुगु और 63 लाख तमिल भाषा में बिजनेस किया है। ताजा आंकड़ों के मुताबिक 6वें दिन फिल्म ने 13 करोड़ का कलेक्शन किया है। इसके साथ ही फिल्म की कुल कमाई 200.65 करोड़ हो गई है।

तेजस से काफी आगे निकल चुकी

इसके अलावा बॉक्स ऑफिस पर, विक्रांत मैसी की फिल्म 12वीं फेल लगातार, अच्छा प्रदर्शन करने में कामयाब रही है। फिल्म को लोगों का अब तक भरपूर प्यार मिला है। यही वजह है कि, कमाई के मामले में यह तेजस से काफी आगे निकल चुकी है।

तीसरे हफ्ते में फिल्म

तीसरे हफ्ते में फिल्म ने कुल 8 करोड़ 65 लाख का कलेक्शन किया था। वहीं, 22वें दिन फिल्म का कलेक्शन 95 लाख रहा है। इसके साथ ही फिल्म की कुल कमाई 36.85 करोड़ पहुंच गई है। माना जा रहा है कि, यह जल्द ही 40 करोड़ के आंकड़े तक पहुंच जाएगी। फिल्म की कहानी के अलावा विधु विनोद चोपड़ा के निर्देशन और विक्रांत मैसी की अदाकारी की भी लोग खूब तारीफ कर रहे हैं।

Check Also

शुरू हुई ‘Sam Bahadur’ की एडवांस बुकिंग, विक्की कौशल ने दी जानकारी

मुंबई (महाराष्ट्र). विक्की कौशल फिलहाल अपनी बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘सैम बहादुर’ की रिलीज के लिए तैयार ...