Site icon Saffron Factor : Live Breaking News, Today News

एक्टर अक्षय-टाइगर की फिल्म ‘बड़े मियां छोटे मियां’ का टाइटल ट्रैक हुआ जारी, इस दिन होगी रिलीज

Title track of actor Akshay-Tiger's film 'Bade Miyan Chhote Miyan' released, will be released on this day

मुंबई (महाराष्ट्र). अभिनेता अक्षय कुमार और टाइगर श्रॉफ लगातार सुर्खियों में बने हुए हैं। अक्षय कुमार पहली बार टाइगर श्रॉफ के साथ एक्शन फिल्म ‘बड़े मियां छोटे मियां’ में नेजर आने वाले हैं। यह फिल्म इस साल की बहु चर्चित फिल्मों में से एक है। दर्शन अभी से ही इस फिल्म को लेकर बहुत उत्साहित हैं।

फिल्म ‘बड़े मियां छोटे मियां’ का टाइटल ट्रैक हुआ रिलीज

आज फिल्म का टाइटल ट्रैक यानी कि पहला गाना रिलीज हो चुका है। एक तरफ फिल्म को दर्शकों ने काफी अच्छा रिस्पांस दिया है तो दूसरी तरफ कुछ यूजर्स ने अभी से फ्लॉप बता दिया है। टाइगर श्रॉफ को गणपत के फ्लॉप की दिलाकर बता रहे हैं।

लोगों ने दी ये प्रतिक्रिया

फिल्म ‘बड़े मियां छोटे मियां’ का टाइटल ट्रैक सिर्फ एक गाना ही नहीं है, बल्कि इसमें 100 से अधिक डांसर शामिल हुए हैं। इस गाने में कोरियोग्राफर का काम बास्को-सीजर ने किया है। इस गाने के लिरिक्स इरशाद कामिल ने लिखे हैं। इस गाने को देहरादून में तैयार किया गया है।

इस दिन होगी रिलीज

अक्षय कुमार और टाइगर श्रॉफ की यह मेगा एक्शन फिल्म 10 अप्रैल 2024 को ईद के मौके पर सिनेमाघरों में रिलीज की जाएगी। इस फिल्म का निर्माण वाशु भगनानी और पूजा एंटरटेनमेंट ने मिलकर किया है। वहीं, अली अब्बास जफर ने अक्षय और टाइगर की इस मेगा एक्शन फिल्म का निर्देशन किया है।

Exit mobile version