Site icon Saffron Factor : Live Breaking News, Today News

भोजपुरी एक्ट्रेस सीमा सिंह का आज 34वां बर्थडे, अब तक 500 फिल्मों में कर चुकी काम

Today is the 34th birthday of Bhojpuri actress Seema Singh, she has worked in 500 films so far

पटना (बिहार). भोजपुरी की एक्ट्रेस सीमा सिंह आज अपना 34 वां जन्मदिवस मना रही हैं। सीमा सिंह एक एक्ट्रेस, डांसर और मॉडल है। उन्होंने भोजपुरी सिनेमा के कई आइटम नंबर पर खूब ठुमके लगाए हैं। सीमा सिंह का निकनेम आइटम क्वीन है। इन्होंने अपने दम पर कई टैलेंटेड अवार्ड अपने नाम किया।

अब तक 500 फिल्मों में कर चुकी काम

सीमा सिंह अब तक लगभग 500 फिल्मों और गानों मैं काम कर चुकी हैं। ये एक्ट्रेस सोशल मीडिया पर बहुत ही ज्यादा एक्टिव रहती हैं। एक्ट्रेस सीमा सिंह की शादी 13 मार्च 2019 को बिहार के शेखपुरा जिले के बारबीघा के एक व्यवसायी सौरव कुमार सिंह के साथ हुई थी। एक्ट्रेस सीमा अपने पति के साथ 4 अप्रैल 2023 को लोक जनशक्ति पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान की उपस्थिति में पार्टी में शामिल हो गई थी।

Exit mobile version