Site icon Saffron Factor : Live Breaking News, Today News

आज PM मोदी देंगे राजस्थान और हरियाणा को करोड़ों की सौगात, आगामी 7 एम्स का करेंगे उद्घाटन

Today PM Modi will give a gift worth crores to Rajasthan and Haryana, will inaugurate the upcoming 7 AIIMS

जयपुर (राजस्थान). प्रधानमंत्री मोदी शुक्रवार यानी कि आज राजस्थान और हरियाणा में विकास परियोजनाओं का शुभारंभ करेंगे। वह आज 26,750 करोड़ रुपए से अधिक की विकास परियोजनाओं की आधारशिला रखेंगे। प्रधानमंत्री वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए विकसित भारत विकसित राजस्थान कार्यक्रम को संबोधित करेंगे। इसी दौरान वह राजस्थान में 17000 करोड़ रुपए से अधिक लागत से बनाई गयी विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास भी करेंगे।

प्रधानमंत्री हरियाणा के रेवाड़ी का दौरा करेंगे

प्रधानमंत्री कार्यालय के अनुसार, बृहस्पतिवार के दिन जारी एक बयान में प्रधानमंत्री हरियाणा के रेवाड़ी का दौरा करेंगे, जिसमें शहरी परिवहन स्वास्थ्य रेल और पर्यटन क्षेत्र से संबंधित 9,750 करोड़ रुपए से अधिक की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे। अखिल भारतीय आर्युर्विज्ञान संस्थान की आधारशिला रखेंगे। इसको रेवाड़ी की माजरा मुस्तिल भालखी गांव में बनाया गया है, जिसको लगभग 1650 करोड़ की लागत से बनाया गया है।

पीएम एम्स का उद्घाटन करेंगे

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आने वाले 7 दिनों में देश की जनता को साथ एम्स सौंपेंगे इसकी शुरुआत 16 फरवरी को यानी कि आज हरियाणा के रेवाड़ी से शुरू की जाएगी। रेवाड़ी में पीएम मोदी आज एम्स का शिलान्यास करेंगे। इसके बाद वह 20 फरवरी को जम्मू एम्स का लोकार्पण करेंगे। 25 फरवरी को राजकोट में, उत्तर प्रदेश के रायबरेली में, पश्चिम बंगाल के कल्याणी में, पंजाब के बठिंडा और मंगलागिरी एम्स का उद्घाटन करेंगे। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉक्टर मनसुख मांडवीया ने यह बताया कि पिछली सरकारों में 7 दशक के दौरान देश को 6 एम्स दिए गए थे, लेकिन मोदी सरकार के एक दशक में 10 नए एम्स सक्रिय हो गए हैं। वर्तमान समय में प्रधानमंत्री के नेतृत्व में स्वास्थ्य सुरक्षा योजना के अंतर्गत कुल एम्स की संख्या 22 हो गई है।

Exit mobile version