Site icon Saffron Factor : Live Breaking News, Today News

आज कमांडरों का पहला सम्मेलन हाइब्रिड मोड में होगा आयोजित, रक्षामंत्री देंगे संबोधन

Today the first conference of commanders will be held in hybrid mode, Defense Minister will address

नई दिल्ली (भारत). इस साल सेवा के कमांडरों का पहला सम्मेलन हाइब्रिड मोड में आयोजित होगा। 28 मार्च को होने वाले इसके पहले दिन में वर्चुअल मोड में 1 या 2 अप्रैल को फिजिकल मोड में कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इस कार्यक्रम में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह 2 अप्रैल को वरिष्ठ सैनिक कमांडरों को संबोधित करेंगे।

सम्मेलन में वैचारिक मुद्दों पर विचार-विमर्श

इस सम्मेलन के अध्यक्षता थल सेना अध्यक्ष जनरल मनोज पांडेय करेंगे। इस सम्मेलन में वैचारिक मुद्दों पर विचार-विमर्श के साथ-साथ समग्र स्थितियों की समीक्षा की जाएगी। इस सम्मेलन में भविष्य की महत्वपूर्ण विकास नीतियों पर विचार करके तय किया जाएग।

कार्यक्रम में शामिल होंगे

आयोजित होने वाले इस सम्मेलन को चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ जनरल अनिल चौहान, नौसेना प्रमुख एडमिरल आर हरि कुमार और वायु सेवा के प्रमुख एयर चीफ मार्शल वीआर चौधरी भी संबंधित करेंगे। इस कार्यक्रम में रक्षा मंत्री सचिन और रक्षा मंत्रालय के अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी शामिल होने वाले हैं। 1 अप्रैल को फिजिकली रूप से होने वाले इस कार्यक्रम में नौसेना का शीर्ष नेतृत्व गहन विचार मंथन करने के साथ सत्र में शामिल होगा।

सम्मेलन का उद्देश्य

इस सम्मेलन के माध्यम से परिचालन प्रभावशीलता को बढ़ाया जाएगा। नवाचार और अनुकूलनशीलता के संस्कृत को बढ़ाया जाएगा। महत्वपूर्ण और भविष्य की समस्याओं से समाधान की तैयारी को सुनिश्चित कर प्रशिक्षण और विकास कार्यक्रमों में निवेश करने का उद्देश्य सफल किया जाएगा।

Exit mobile version