Site icon Saffron Factor : Live Breaking News, Today News

अजय देवगन की फिल्म ‘शैतान’ का ट्रेलर हुआ जारी, इस दिन होगी रिलीज

Trailer of Ajay Devgan's film 'Shaitan' released, will be released on this day

मुंबई (महाराष्ट्र). अजय देवगन और आर माधवन इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म शैतान को लेकर सुर्खियों में छाए हुए हैं। इस हॉरर थ्रिलर के दर्शक फिल्म के आने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। आज गुरुवार 22 फरवरी को मेकर्स ने शैतान का ट्रेलर रिलीज कर दिया है। फिल्म के ट्रेलर बहुत ही जबरदस्त और खौफनाक हैं। फिल्म के ट्रेलर में अजय देवगन पर शैतानी शक्तियां दिखाकर माधवन भारी पड़ते नजर आ रहे हैं।

अजय देवगन की फिल्म ‘शैतान’ का ट्रेलर हुआ जारी

अजय देवगन अपने परिवार को इस फिल्म में बचाते हुए नजर आ रहे हैं। इस फिल्म में उनकी किसी दुश्मन से दुश्मनी नहीं है बल्कि वह काली शक्तियों के साथ लड़ते हुए दिखाई दे रहे हैं। पोस्टर जारी होने के बाद आज फिल्म का ट्रेलर रिलीज किया गया है। दर्शकों के बीच फिल्म के देखने का उत्साह बढ़ गया है। शैतान का ट्रेलर देखने के बाद आपके रोंगटे भी खड़े हो जाएंगे। फिल्म का ट्रेलर बहुत ही खौफनाक है।

शैतान का ट्रेलर 2 मिनट 26 सेकंड का रिलीज

शैतान का ट्रेलर 2 मिनट 26 सेकंड का रिलीज किया गया है। जिसमें दिखाया गया है कि आर माधवन मेहमान बनकर अजय देवगन के घर पहुंचते हैं और उनकी बेटी को काली शक्तियों से अपने वश में कर लेते हैं। मगर बाद में अजय देवगन को उनकी शैतानी शक्तियों के बारे में पता चल जाता है।

फिल्म सिनेमाघरों में 8 मार्च को रिलीज होगी

आर माधवन शैतान बने हुए बहुत ही खूंखार अवतार में नजर आ रहे हैं। अजय देवगन और ज्योतिका में जबरदस्त अपने करते हुए दिखे हैं। ज्योतिका ने फिल्म में अजय देवगन की पत्नी का रोल निभाया है। इस फिल्म का निर्देशन विकास बहल के द्वारा किया गया है। अजय देवगन इस फिल्म में अभिनेता के साथ-साथ फिल्म के प्रोड्यूसर भी बने हुए हैं। यह फिल्म सिनेमाघरों में 8 मार्च को रिलीज की जाएगी।

Exit mobile version