Site icon Saffron Factor : Live Breaking News, Today News

हॉलीवुड Film ‘The Watchers’ का ट्रेलर हुआ जारी, इस दिन होगी फिल्म रिलीज

Trailer of Hollywood film 'The Watchers' released, film will be released on this day

मुंबई (महाराष्ट्र). फिल्म द वाचेर्स का टीचर आज जारी हो गया है। यह एक हॉरर फिल्म बनाई गई है। इस फिल्म को ईशाना नाइट श्यामलन ने लिखा है और यहीं इस फिल्म का निर्देशन भी कर रही हैं। इशाना भारतीय मूल के अमेरिकी फिल्म निर्माता निर्देशक और स्क्रिप्ट राइटर एम. नाइट श्यामलन की बेटी हैं। द वाचर्स का पहला ट्रेलर यह बताया जा रहा है कि बहुत ही दिलचस्प है। यह फिल्म इस साल जून में रिलीज की जाएगी।

इस दिन रिलीज होगी फिल्म

यह फिल्म एक उपन्यास पर आधारित है। फिल्म का निर्माण एम. नाइट श्यामलन, अश्विन राजन और निमित मांकड़ ने किया है। जो होमवुड और स्टीफन डेम्बिट्जर फिल्म के एग्जीक्यूटिव प्रोड्यूसर्स हैं। यह फिल्म दुनिया भर के सिनेमाघर में 5 जून 2024 को रिलीज की जाएगी नॉर्थ अमेरिका में यह 7 जून को रिलीज की जाएगी।

फिल्म का ट्रेलर किया गया रिलीज

डकोटा फैनिंग, जॉर्जिना कैंपबेल और ओलिवर फिन्नेगन जैसे सितारे मुख्य भूमिकाओं में नजर आने वाले हैं। इशाना नाइट श्यामलन ‘द वॉचर्स’ के जरिए निर्देशन की दुनिया में डेब्यू कर रही हैं। इस फिल्म का ट्रेलर रोंगटे खड़े कर देने वाला रिलीज किया गया है। हॉरर फिल्मों के शौकीन व्यक्तियों के लिए बहुत ही पसंद आएगा।

Exit mobile version