Site icon Saffron Factor : Live Breaking News, Today News

टीवी अभिनेत्री आदिती शर्मा “खतरों के खिलाड़ी” में आएंगी नजर, कर रहीं जमतोड़ मेहनत

TV actress Aditi Sharma will be seen in "Khatron Ke Khiladi", working hard

मुंबई (महाराष्ट्र). टीवी अभिनेत्री आदिती शर्मा ने रब से दुआ है शो करने के बाद, अब खतरों के खिलाड़ी में नजर आने वाली हैं। आदिती शर्मा रियलिटी शो के लिए कड़ी मेहनत करने में जुटी हुई हैं। उनके द्वारा एक सीक्रेट डाइट प्लान भी शेयर किया गया है।

6 महीने से चावल नहीं खाया

अभिनेत्री ने इस बात का खुलासा किया है कि अगर फिट रहना है, तो ज्यादा प्रोटीन लेना होगा। इसलिए वह भी अपने मसल्स बनाने के लिए प्रोटीन का ही सहारा ले रहीं हैं। अदिती ने अपने कॉर्ब्स बहुत कम कर लिए हैं। उन्होंने जंक फूड को पूरी तरह से छोड़ दिया है। 6 महीने से लगातार उन्होंने रोटी और चावल नहीं खाया है।

पनीर और दाल रोज खाती

एक्ट्रेस आदिती पनीर और दाल रोज खाती हैं, क्योंकि इसी की वजह से ही उनको प्रोटीन मिलता है और टेस्ट बर्ड्स को कंट्रोल करने में लगी हुई हैं। “खतरों के खिलाड़ी” में आने वाले दिनों में दिखने के लिए वह हाई इंटरसिटी वर्कआउट भी कर रही हैं। स्विमिंग ट्रेनिंग भी ले रही हैं। अंडरवाटर एक्सरसाइज भी करती हैं।

Exit mobile version