Site icon Saffron Factor : Live Breaking News, Today News

UAE : नवनिर्मित मंदिर में हुआ अनुष्ठान कार्यक्रम, प्रधानमंत्री मोदी कल करेंगे उदघाटन

UAE: Ritual program held in newly constructed temple, Prime Minister Modi will inaugurate tomorrow

संयुक्त अरब अमीरात (आबू धाबी). पश्चिम एशिया की अरब धरती पर वैदिक मित्रों के उच्चारण किए गए। अबू धाबी में नवनिर्मित हिंदू मंदिर बनाकर प्राण-प्रतिष्ठा से पहले विश्व शांति के लिए विराट वैदिक यज्ञ किया गया।

नवनिर्मित मंदिर में हुआ अनुष्ठान कार्यक्रम

भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज मंगलवार से बुधवार तक दो दिनों की यूएई की यात्रा पर जा रहे हैं। प्रधानमंत्री मोदी बुधवार के दिन बोचानववासी श्री अक्षर पुरुषोत्तम स्वामीनारायण संस्था यानी बीएपीएस के मंदिर का उद्घाटन करेंगे। अरब की धरती पर अपनी तरह का पहला यज्ञ किया गया है,जिमसे दुनियाभर के लिए शांति, सद्भावना,भलाई और सफलता की प्रार्थना की गयी है। इसमें गणमान्य,अध्यात्मिक नेताओं सहित 980 से भी अधिक लोगो ने हिंस्सा लिया है।

भारतीय स्कूली बच्चे तैयार कर रहें विशेष उपहार

मंदिर के उद्घाटन ये की प्राण-प्रतिष्ठा समारोह में आने वाले मेहमानों को उपहार देने के लिए 100 से अधिक भारतीय स्कूली बच्चे पत्थरों पर नक्काशीदार पेंटिंग बना रहे हैं। सारे बच्चे पिछले 3 महीनों से लगातार आकर हर रविवार के दिन पेंटिंग बना रहें हैं।

भारतीय विद्वानों ने जाकर कराया पूजन अनुष्ठान

भारत से विद्वानों ने जाकर मंदिर की अनुष्ठान पूजा संपन्न करवाई है। बीएपीएस के महंतस्वामी महाराज के मार्गदर्शन में मंदिर परियोजना का नेतृत्व कर रहे स्वामी ब्रह्मविहारीदास ने बताया कि इस प्रकार की यज्ञ पूजा शायद ही कभी भारत से बाहर हुई होगी। यह मंदिर वैश्विक एकता की झलक को दिखाता है।

Exit mobile version