Site icon Saffron Factor : Live Breaking News, Today News

आज यूक्रेन विदेश मंत्री कुलेबा का भारत दौरा, क्षेत्रीय और वैश्विक मुद्दों पर करेंगे बातचीत

Ukraine Foreign Minister Kuleba to visit India today, will discuss regional and global issues

नई दिल्ली (भारत). यूक्रेन के विदेश मंत्री दिमित्रो कुलेबा रूस-यूक्रेन संघर्ष के लिए शांतिपूर्ण समाधानों के प्रयास के लिए आज अपनी पहली भारत यात्रा पर नई दिल्ली आएंगे। विदेश मंत्रालय ने बुधवार को इसकी पुष्टि कर जानकारी दी। विदेश मंत्री जयशंकर के निमंत्रण पर वह भारत आ रहें हैं।

आज यूक्रेन विदेश मंत्री कुलेबा का भारत दौरा

इस यात्रा के दौरान कुलेबा क्षेत्रीय और वैश्विक मुद्दों पर द्विपक्षीय साझेदारी के साथ सहयोग पर बातचीत करेंगे। वह व्यापार जगत के लोगों के साथ मिलकर बातचीत करेंगे। कुलेबा ने अपनी सोशल मीडिया पोस्ट में यह बताया है कि मेरे इस दौरे से भारत और यूक्रेन के रिश्ते मजबूत होंगे। उन्होंने यह बताया कि भारत और यूक्रेन दो बड़े लोकतंत्र हैं। इसलिए हम अच्छे साझेदार बनने के लिए तैयार हैं।

Exit mobile version