Site icon Saffron Factor : Live Breaking News, Today News

यूक्रेन विदेश मंत्री ने की जयशंकर से मुलाकात, हैदराबाद हाउस में आज होगी बैठक

Ukraine Foreign Minister meets Jaishankar, meeting to be held today at Hyderabad House

नई दिल्ली (भारत). रूस और यूक्रेन में संघर्ष के शांतिपूर्ण समाधान प्रयासों के बीच यूक्रेन के विदेश मंत्री दिमित्रो कुलेबा बृहस्पतिवार के दिन भारत पहुंचे हैं। यह उनकी भारत की पहली यात्रा है। आज शुक्रवार को उन्होंने विदेश मंत्री जयशंकर से मुलाकात की है। हैदराबाद के हाउस में जयशंकर ने यूक्रेन के विदेश मंत्री का स्वागत किया है।

दिमित्रो कुलेबा भारत की दो दिवसीय आधिकारिक यात्रा

उन्होंने इस बात की जानकारी सोशल मीडिया पर शेयर की है। उन्होंने यह बताया कि उनके बीच चर्चाएं की जाएगी। बृहस्पतिवार के दिन दिमित्रो कुलेबा के नई दिल्ली पहुंचने के बाद सबसे पहले वह राजघाट गए और वहां पर उन्होंने बापू को श्रद्धांजलि अर्पित की। भारत की दो दिवसीय आधिकारिक यात्रा पर आए हुए हैं।

दिमित्रो कुलेबा की यात्रा का मुख्य उद्देश्य

इस यात्रा का मुख्य उद्देश्य रूस और यूक्रेन के संघर्ष के लिए समाधान का फार्मूला विकसित करना है। भारत और यूक्रेन के बीच हुई द्विपक्षीय संबंधों को प्रोत्साहन देना है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राष्ट्रपति वलोदिमिर जेलेंस्की के बीच बातचीत को आगे बढ़ाना है।

Exit mobile version