Site icon Saffron Factor : Live Breaking News, Today News

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी बोले- जो नेता अच्छा काम करता है उसे सम्मान नहीं मिलता, जानिए क्यों कहीं यह बात?

Union Minister Nitin Gadkari said - The leader who does good work does not get respect, know why he said this?

नई दिल्ली (भारत). सांसदों को सम्मानित करने वाले कार्यक्रम में जुड़े भाजपा के वरिष्ठ नेता ने यह कहा कि हमारी बहंस और चर्चाओं में भेदभाव हमारी समस्या नहीं बनी है। हमारी समस्या तो इसमें है कि विचारों में कमी है।

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी बोले

केंद्रीय मंत्री नितिन कुमार गडकरी ने अवसरवादी नेताओं को सत्ताधारी दल से जुड़े रहने की बात पर अपनी प्रक्रिया व्यक्त की है। उन्होंने कहा कि नेताओं की इस विचारधारा में गिरावट की इच्छा लोकतंत्र के लिए अच्छी बात नहीं है। उन्होंने अभी बताया कि जो अच्छा काम करता है उसे कभी सम्मान नहीं मिलता और जो बुरा काम करता है उसे कभी सजा नहीं मिलती है।

अच्छा करने वाले को सम्मान नहीं

कार्यक्रम के दौरान ही नितिन कुमार गडकरी ने अपने विचारों को साझा करते हुए यह बताया कि कुछ नेता ऐसे हैं जो अपनी विचारधाराओं पर मजबूत बने हैं लेकिन उनकी भी संख्या धीरे-धीरे जा रही है। बिना किसी का नाम लिए उन्होंने बताया कि मैं हमेशा मजाक में ही हर बात कहता हूं, चाहे वह किसी पार्टी की सरकार हो यह एक बात तय जरूर है कि जो भी अच्छा काम करता है उसे कभी सम्मान नहीं दिया जाता है और जो बुरा काम करता है उसे कभी सजा नहीं मिलती है।

यह बात लोकतंत्र के लिए अच्छी नहीं

उन्होंने बताया कि बहस और मत-भेदों से हमारी समस्या नहीं पैदा हुई है। हमारी समस्या तो विचारों की कमी है। ऐसा लगता है की कुछ लोग अपने विचारधाराओं पर मजबूत रूप से विश्वास के साथ खड़े हुए हैं। ऐसे लोगों की संख्या में लगातार कमी हो रही है, यह बात लोकतंत्र के लिए अच्छी नहीं है। उन्होंने कहा कि ना तो दक्षिण पंथी और ना ही वामपंथी, हम जाने माने अवसरवादी हैं, कुछ लोग ऐसा लिखते हैं। सभी सत्तारूढ़ दल से जुड़े रहना चाहते हैं।

Exit mobile version