Site icon Saffron Factor : Live Breaking News, Today News

अयोध्या पहुंचे केंद्रीय राज्यमंत्री जितेंद्र सिंह, रामलला के किया दर्शन-पूजन,

Union Minister of State Jitendra Singh reached Ayodhya, did darshan and worship of Ram Lalla.

अयोध्या (उत्तर प्रदेश). केंद्रीय राज्य मंत्री साइंस एवं टेक्नोलॉजी जितेंद्र सिंह अयोध्या रामलाल के दर्शन के लिए पहुंचे। जितेंद्र सिंह जम्मू कश्मीर के उधमपुर से सांसद हैं और केंद्र सरकार में राज्मंयत्री हैं। जिला पंचायत अध्यक्ष रोली सिंह और प्रतिनिधि रोहित सिंह ने सर्किट हाउस में उनका स्वागत सम्मान किया है।

केंद्रीय राज्यमंत्री जितेंद्र सिंह ने रामलला के किया दर्शन-पूजन

मंत्री जितेंद्र सिंह ने एक बयान में यह बताया कि आज प्रत्येक व्यक्ति रामलाल के दर्शन करने के लिए उत्साहित है। यहां पर आने के लिए उतावला है। प्रत्येक व्यक्ति बेसब्री से इंतजार कर रहा है कि कब पहुंचू। 500 सालों के बाद राम मंदिर बनाने का कार्य अथक प्रयास करने पर मोदी जी के नेतृत्व में सफल हो पाया है। इसके लिए 20 से 22 पीढ़ियों ने अपना सर्वस्व न्योछावर कर दिया है। राम मंदिर हमारी सभ्यता की पुर्नजागृति का प्रतीक है। श्रद्धालु के दर्शन के लिए कटरा वैष्णो देवी उधमपुर से आस्था ट्रेन अयोध्या पहुंची हैं, जिनसे श्रद्धालुओं का स्वागत करने का भी अवसर प्राप्त हुआ है।

राम मंदिर के निर्माण में टेक्नोलॉजी का महत्वपूर्ण योगदान

बसंत पंचमी के दिन राम मंदिर में रामलला के दर्शन का आशीर्वाद मिला है। राम मंदिर के निर्माण में टेक्नोलॉजी का महत्वपूर्ण योगदान रहा है। इसी की वजह से स्ट्रक्चर निर्माण में नई तकनीक का उपयोग हो पाया है। जब इस मंदिर की नींव रखी गई, तब इसका विशेष ध्यान रखा गया है कि इसकी नींव भूकंप विरोधी रहे। राम मंदिर को ऐसी विचारधारा के साथ बनाया गया है कि सुबह के सूर्य की किरणें इस मंदिर में प्रवेश कर स्वागत करें। प्राचीन संस्कृति और आधुनिक तकनीक का एक बहुत ही सुंदर मिश्रण इसमें समाया है। यह कल्पना भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ही है।

Exit mobile version