Site icon Saffron Factor : Live Breaking News, Today News

यूपी विधानसभा : राम मंदिर मुद्दा प्रस्ताव, सपा के 14 विधायकों ने किया विरोध, जानिए क्या है मामला?

UP Assembly: Ram Mandir issue proposal, 14 SP MLAs opposed, know what is the matter?

लखनऊ (उत्तर प्रदेश). राम मंदिर निर्माण के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को बधाई संदेश के मुद्दे पर सोमवार को विधानसभा में समाजवादी पार्टी ने राम मंदिर पर जमकर विरोध किया। सपा के 14 विधायकों ने समर्थन में हाथ नहीं उठाया जबकि शेष ने समर्थन किया।

बधाई संदेश पारित करने का प्रस्ताव

संसदीय कार्य मंत्री सुरेश खन्ना ने राम मंदिर निर्माण के लिए विधानसभा की ओर से प्रधानमंत्री और योगी के नाम बधाई संदेश पारित करने का प्रस्ताव रखा था, जिसमें उन्होंने यह कहा कि अयोध्या में 500 वर्ष के संघर्षों के बाद 161 वर्ष की कानूनी लड़ाई लड़ने के बाद सर्वोच्च न्यायालय के फैसले पर राम मंदिर का निर्माण हो पाया है। 22 जनवरी को रामलाल की प्राण प्रतिष्ठा हो गई है, जिसके चलते हमारी सबसे बड़ी सदियों की यह घटना इतिहास बन गई है। हमारा गौरव वापस आ गया है। यह मंदिर सामाजिक सांस्कृतिक राष्ट्रवाद को ही मजबूत नहीं करेगा बल्कि यह पर्यटन क्षेत्र को भी बहुत मजबूत करेगा।

सुरेश खन्ना ने यह बताया कि यह मंदिर दुनिया का सबसे विशाल और खूबसूरत मंदिर बन गया है। करोड़ों लोग मंदिर के दर्शन करने के लिए उत्साहित हैं। आने वाले दिनों में भारी संख्या में देशी और विदेशी पर्यटकों के आने की संभावना है। इससे प्रदेश की आर्थिक स्थिति में भी सुधार होगा।

खन्ना के बधाई प्रस्ताव पर कराई वोटिंग

खन्ना के बधाई प्रस्ताव पर विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना ने सदन में वोटिंग कराई। उन्होंने यह बताया कि जो भी सदस्य इस प्रस्ताव पर समर्थन देना चाहता है वह हां करें। भाजपा, अपना दल एस, सुभाष का और निषाद पार्टी के विधायकों ने बधाई के प्रस्ताव पर समर्थन दिया। बसपा के एकमात्र विधायक उमाशंकर सिंह ने भी बधाई प्रस्ताव पर समर्थन दिया।

सपा के 14 विधायकों ने किया विरोध

महाना ने यह बताया कि जो सदस्य बधाई प्रस्ताव के विरोध में हैं वह अपना हाथ खड़ा करें। सपा के विधायक लालजी वर्मा, स्वामी ओमवेश, मनोज पारस सहित 14 विधायकों ने अपने हाथ खड़े कर दिए। महाना ने कहा कि 14 सदस्यों को छोड़कर शेष पूरे सदन की सहमत से बधाई प्रस्ताव पारित किया जाता है। सपा विधायक राकेश प्रताप सिंह पहले ही सभी विधायकों का अयोध्या दर्शन करने के लिए आग्रह कर चुके हैं।

Exit mobile version