
लखनऊ (उत्तर प्रदेश). 2024-25 का बजट सत्र आज पेश हुआ है, जिसमें विभिन्न परियोजनाओं की शुरुआत की गई है। कुछ का शुभारंभ तय कर दिया गया है। यह बजट अब तक का सबसे बड़ा योगी सरकार के कार्यकाल का बजट पेश हुआ है। इसमें सभी के लिए विकास की परियोजनाओं का उल्लेख हुआ है।
अखिलेश यादव ने बजट पर बोला
इस बजट पर अखिलेश यादव ने बताया कि इस पूरे देश में बहुत साइबर सेल हैं, लेकिन सबसे ज्यादा देश के सबसे ज्यादा साइबर क्राइम उत्तर प्रदेश में शामिल है। उन्होंने बताया कि निवेश के माध्यम से प्राइवेट मेडिकल कॉलेज बना रहे हैं, क्या इनमें गरीब का इलाज हो पाएगा? दिल्ली के बजट, उत्तर प्रदेश के बजट न जाने कितने बजट अभी तक आकर चले गए, उन सभी बजट में क्या अटल बिहारी वाजपेई जी के नाम की मेडिकल यूनिवर्सिटी आज तक बन पाई है। 90% बजट लोगों के लिए 90% का बजट का पैसा 10% लोगों के लिए है, जिससे बराबरी नहीं बढ़ेगी। मुख्यमंत्री जी पता नहीं कौन पॉलिसी लाने वाले हैं? क्या उस पॉलिसी से प्रदेश सेमीकंडक्टर के उत्पादन में नंबर वन बन पाएगा?
इन्वेस्टर समिति के वादे कहाँ गए ?
देश में इन्वेस्टर समिति की बैठक की गई, जिसमें यह वादे किए गए थे कि निवेश आएंगे और रोजगार के अवसर बढ़ेंगे। कितना निवेश हुआ है और कितने रोजगार बढ़े दिखाई ही नहीं पड़ता है। उत्तर प्रदेश में ईज आफ डूइंग बिजनेस नहीं हो रहा है। बल्कि इस ऑफ डूइंग करप्शन इस ऑफ़ डूइंग क्राईम किया जा रहा है। क्राईम करप्शन पर कोई किसी तरह का कंट्रोल नहीं है। सबसे ज्यादा लोग पीड़ित और दुखी है तो वह PDA लोग हैं। इनकी कहीं भी कोई सुनवाई हो ही नहीं रही है, थाने में कोई FIR लिखना ही नहीं है कोर्ट से जाकर FIR लिखवाना पड़ रहा है।
हीरो फ्यूचर एनर्जी क्या है?
हीरो फ्यूचर एनर्जी क्या है? यह कोई बताएगा यह बजट के दूसरे पाने में लिखी है, जिसको माउस चलाना नहीं आता होगा वह क्या बजट बना पाएगा। अगर बात को ना समझ पाए तो सिर्फ दोहे पढ़ना रहेगा। गन्ने के दाम में ₹20 बढ़कर इसको बहुत बड़ी उपलब्धि समझते हैं मुद्दा यह है कि कितने सालों में कितना बढ़ाया। अगर देश की सबसे महंगी सड़क कहीं पर बना रही है तो वह गोरखपुर लिंक एक्सप्रेस है, जिसको 6000 करोड़ रुपए की कीमत से बनाया जा रहा है। आज तक इतने करोड़ की कोई भी सड़क नहीं बनाई गई है, इसकी लंबाई 91 किलोमीटर है।
