
लखनऊ (उत्तर प्रदेश). यूपी विधान मंडल का बजट सत्र आज शुक्रवार से शुरू हो गया है। सत्र के पहले दिन राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने विधानमंडल के दोनों सदनों को संबोधित किया। सरकार की उपलब्धियां के बारे में बातचीत किया। यह बजट सत्र 12 फरवरी तक चलेगा। 5 फरवरी को वित्त मंत्री सुरेश खन्ना के द्वारा विधानसभा में वित्तीय वर्ष 2024-25 का बजट पेश किया जाएगा।
राज्यपाल बोली- सरकार ने रामराज्य किया स्थापित
राज्यपाल ने अपने भाषण के दौरान यह बताया कि प्रदेश की सरकार अपनी योजनाओं के साथ कानून व्यवस्था को मजबूत करते हुए राम राज्य भी स्थापित करने में सफल रही है। प्रदेश में दो बार इन्वेस्टर समिति, G20, विश्व कप 2023 के आयोजन के साथ ही प्रमाण प्रतिष्ठा कार्यक्रम अच्छी तरीके से संपन्न हुआ, जिसने विश्व के सामने एक नई छवि को प्रदर्शित किया है।
प्रत्येक जिले में खेलो इंडिया सेंटर की स्थापना हुई
राज्यपाल ने बताया कि प्रदेश सरकार खेलों को बढ़ावा देने के लिए लगातार योजना में कार्यरत है। प्रत्येक जिले में खेलो इंडिया सेंटर की स्थापना हो रही है खिलाड़ियों को अलग-अलग के बदले नियुक्ति पत्र वितरित किया जा रहा है।
अयोध्या की विकास परियोजनाएं गिनाकर विकास को सराहा
राज्यपाल ने अपने अभिभाषण में यह बताया कि अयोध्या में विकास योजनाएं चलाई जा रही हैं। इन परियोजनाओं के बल पर अयोध्या दुनिया के सामने निखर कर आ रही है। अयोध्या में प्राण प्रतिष्ठा होने के बाद सांस्कृतिक गौरव की पुनर्स्थापना हो गई है। अयोध्या के दीपोत्सव ने एक नई पहचान दी है। प्राण प्रतिष्ठा के बाद से बड़ी संख्या में श्रद्धालु पर्यटक यहां पर आने लगे हैं।
MSME के लिए एक जिला एक उत्पाद योजना
राज्यपाल ने अपने अभिभाषण में यह बताया कि एमएसएमई सेक्टर को मजबूत करने के लिए, प्रदेश सरकार ने एक जिला एक उत्पाद योजना की शुरुआत की है। सरकार ने अपराधों को नियंत्रित करने के लिए कानून व्यवस्था को मजबूत किया है बिजली सप्लाई में निरंतरता पर ध्यान दिया है, जिसके कारण प्रदेश में उद्योगों को बड़ी सहायता प्राप्त हुई है। प्रदेश तेज गति से विकास के रास्ते पर बढ़ता हुआ नजर आ रहा है, जल्द ही पांच हवाई अड्डों वाला प्रदेश बन जाएगा।