Top NewsUttar Pradesh

UP Budget 2024 : कन्या सुमंगला राशि हुई 25 हजार , वृद्धा पेंशन को भी मिला ये लाभ

महिलाओं और बच्चों को कुपोषण से मुक्त करने के लिए पुष्टाहार कार्यक्रम प्रदान करने के लिए 5129 करोड़ रुपए प्रस्तावित किए गए हैं।

लखनऊ (उत्तर प्रदेश). यूपी की सरकार में बजट के अंतर्गत बेटियों को विशेष रूप से दिए जाने वाली कन्या सुमंगला योजना में बढ़ोतरी कर दी गई है, जिसमें अब 15000 से बढ़कर ₹25,000 कर दिए गए हैं। इस बजट में 700 करोड़ रुपए की व्यवस्था सुनिश्चित की गई है। महिलाओं और बच्चों को कुपोषण से मुक्त करने के लिए पुष्टाहार कार्यक्रम प्रदान करने के लिए 5129 करोड़ रुपए प्रस्तावित किए गए हैं।

बजट की मुख्य बातें

  • वृद्धा पेंशन के लिए 7377 करोड़ रुपए और पति की मृत्यु के उपरांत निराश्रित महिलाओं के लिए 4073 करोड़ रुपए की व्यवस्था प्रस्तावित कर दी गई है।
  • महिला किसान सशक्तिकरण परियोजना के अंतर्गत 2024 -5 में 200 उत्पादक समूहों का गठन करके तकनीकी सहयोग प्रदान किया जाएगा।
  • उत्तर प्रदेश रानी लक्ष्मीबाई महिला एवं बाल सम्मान कोष के अंतर्गत अपराधों से पीड़ित हुई महिलाओं एवं बालिकाओं को इस कोष के जरिए 1 से 10 लाख रुपए तक की आर्थिक क्षतिपूर्ति देने की व्यवस्था प्रस्तावित कर दी गई है।
  • आंगनवाड़ी कार्यकत्रियों एवं सहायिकाओं के लिए मानदेय के भुगतान करने के लिए 971 करोड़ रुपए प्रस्तावित किए गए हैं।

नई योजना के लिए 15.56 करोड़ प्रस्तावित

  • सरकार ने अपनी नई योजनाओं की व्यवस्था के लिए 15.56 रुपए की व्यवस्था प्रस्तावित कर दिया है। इसके अंतर्गत अनुसूचित जातियों के कल्याण करने के लिए उत्तर प्रदेश वरिष्ठ नागरिक कल्याण निधि में 5 करोड़ दिए जाएंगे। जिसमें वरिष्ठ नागरिक विभिन्न सुरक्षा उपायों एवं कार्यक्रमों के जरिए शांतिपूर्वक सुरक्षित एवं सम्मानजनक तरीके से जीवन यापन कर सकेंगे।
  • प्रधानमंत्री जनजाति आवासीय न्याय अभियान के अंतर्गत बिजनौर के असेवित क्षेत्रों में आवासीय विद्यालयों की स्थापना के लिए 7.66 प्रस्तावित कर दिए गए हैं।
  • बिजनौर में बॉक्सा जनजाति के पीएम जनमन योजना के पात्र लाभार्थियों को आवास निर्माण करने के लिए 2.90 करोड़ की व्यवस्था प्रस्तावित कर दी गई है।
Back to top button