Site icon Saffron Factor : Live Breaking News, Today News

यूपी कैबिनेट विस्तार : योगी कैबिनेट में 4 मंत्री हुए शामिल, ऐसे बनायी चुनावी रणनीति

UP cabinet expansion: 4 ministers included in Yogi cabinet, this is how election strategy was made

लखनऊ (उत्तर प्रदेश). यूपी में कैबिनेट विस्तार को लेकर 56 विधायकों को कैबिनेट मंत्री की शपथ ग्रहण दिलाकर भाजपा ने लोकसभा चुनाव में जातिगत समीकरण को बनाए रखने के लिए प्रक्रिया संपन्न की है।

15 लोकसभा सीटों के लिए वोट साधने की रणनीति

प्रदेश सरकार ने अपनी नई मंत्रियों को शपथ ग्रहण दिलाकर आने वाले लोकसभा चुनाव से पहले शंखनाद बजा दिया है। मंगलवार को कैबिनेट विस्तार की बैठक की गई, जिसमें योगी आदित्यनाथ ने 4 नए सहयोगियों को शामिल कर लिया है। कैबिनेट विस्तार में सुभासपा ओपी राजभर, भाजपा एमएलसी दारा सिंह चौहान, साहिबाबाद से भाजपा विधायक सुनील शर्मा और आरएलडी के दलित चेहरे अनिल कुमार को शामिल किया गया है। इन 4 सहयोगियों को मंत्री बनाकर राज्य के पूर्वांचल और पश्चिमी हिस्से के लगभग 15 लोकसभा सीटों के लिए वोट साधने की रणनीति बनाई है।

योगी कैबिनेट में मंत्रियों की संख्या बढ़कर 56

मुख्यमंत्री योगी कैबिनेट में कुल 52 मंत्री थे। इसमें 4 और शामिल हो गए हैं। इसलिए अब यह कुल संख्या बढ़कर 56 हो गई है। सरकार में 60 मंत्री बनाए जा सकते हैं। इसलिए अभी विचार मंत्रियों की जगह खाली पड़ी हुई है। नए मंत्रियों के बाद योगी सरकार में अब 22 कैबिनेट मंत्री और 14 राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) तथा 20 राज्य मंत्री हैं।

Exit mobile version