Site icon Saffron Factor : Live Breaking News, Today News

यूपी चुनाव प्रभारी बैजनाथ पांडा पहुंचे लखनऊ, बोले- इस बार BJP जीतेगी लोकसभा की सभी 80 सीटें

UP election in-charge Baijnath Panda reached Lucknow, said - this time BJP will win all 80 seats of Lok Sabha.

लखनऊ (उत्तर प्रदेश). यूपी के चुनाव प्रभारी राजेंद्र पांडा लखनऊ पहुंच गए हैं। लोकसभा चुनाव की रणनीति बनाने के लिए विचार मंथन किया। उन्होंने पार्टी मुख्यालय में कार्यकर्ताओं को संबोधित किया और यह बताया कि इस बार भाजपा प्रदेश की 80 सीटों पर जीत हासिल कर कामयाबी प्राप्त करेगी। इस बार जनता ने यह तय कर लिया है कि फिर से मोदी सरकार को बनाना है और देश का विकास करवाना है। भाजपा सभी वर्गों से प्रतिनिधित्व करने और देने में सफल रही है। प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में इस बार सरकार प्रचंड बहुमत के साथ बनने के लिए तैयार है।

इस बार BJP जीतेगी लोकसभा की सभी 80 सीटें

पांडा ने बताया कि दुनिया भारत की ओर आज उम्मीद लगा कर देखती है। मुख्यमंत्री योगी और मोदी के नेतृत्व में यूपी अपराधों से मुक्त हो चुका है। जनता ने जिस बदलाव को अभी तक देखा है, उस बदलाव को वह बनाए रखना चाहती है। राम जी की कृपा से इस बार भाजपा प्रदेश की सभी 80 लोकसभा सीटों को जीत कर कामयाबी प्राप्त करेगी। राज्यसभा के चुनाव के लिए घोषित प्रत्याशियों को प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने बताया कि यह राज्यसभा चुनाव के लिए गुलदस्ता तैयार किया जा रहा है। प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी ने बताया कि हम सभी भाजपा के लाभार्थी हैं, केशव मौर्य और स्वतंत्र देव भी इसके लाभार्थी बने हैं।

यूपी चुनाव प्रभारी बैजनाथ पांडा पहुंचे लखनऊ

लखनऊ के एयरपोर्ट पर प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी, उपमुख्यमंत्री बृजेश कुमार पाठक, और महामंत्री संगठन धर्मपाल सिंह सहित कई पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं ने भाजपा के उप चुनाव प्रभारी वैजयंत पांडा का स्वागत किया। पांडा लखनऊ में भाजपा के पदाधिकारी के साथ बैठक में शामिल होंगे, जिसमें लोकसभा चुनाव की तैयारी पर चर्चा की जाएगी।

Exit mobile version