Site icon Saffron Factor : Live Breaking News, Today News

नेपाल में शुरू हई UPI सेवा, संस्थान ने जारी किया आधिकारिक बयान

UPI service started in Nepal also, institute issued official statement

नई दिल्ली (भारत). भारतीय राष्ट्रीय भुगतान निगम प्रणाली ने शुक्रवार को घोषणा की है कि अब यूनिफाइड पेमेंट इंटरफेस यानी कि यूपीआई को अब अपने पड़ोसी देश नेपाल में भी शुरू कर दिया गया है। संस्थान की ओर से जारी एक आधिकारिक बयान में यह बताया गया है कि यूपीआई उपयोगकर्ता नेपाली व्यापारियों के साथ भी अब क्यूआर कोड को स्कैन कर भुगतान कर पाएंगे।

वाणिज्य और पर्यटन क्षेत्र में होगा सुधार

एनआईपीएल के एक मुख्य अधिकारी रितेश कुमार शुक्ला ने बताया कि यह डिजिटल भुगतान हमारे क्षेत्र में नवाचार की प्रतिबद्धता को प्रदर्शित करता है। इस सुविधा की शुरुआत से दोनों देशों के बीच सीमा पार लेनदेन के साथ ही वाणिज्य और पर्यटन क्षेत्र में भी सुधार हो पाएगा।

नेपाल के प्रति भारत की नीति एक समान

नेपाल में भारत के राजदूत नवीन श्रीवास्तव नया आश्वासन दिया है कि वह उप प्रधानमंत्री और विदेश मंत्री नारायण काजी श्रेष्ठ तथा वित्त मंत्री वर्षा मान पुन भी मिल चुके हैं। दोनों मंत्रियों ने यह बताया कि नेपाल के प्रति भारत की नीति एक समान बनी हुई है। सरकार में गठबंधन या नई सरकार के गठन के बाद नेपाल के प्रति भारत की नीति नहीं बदलेगी। भारत नेपाल में राजनीति बदलाव को उसका आंतरिक मामला मानता है।

Exit mobile version