Site icon Saffron Factor : Live Breaking News, Today News

अमेरिकी कांग्रेस समिति : पाकिस्तान चुनाव में PTI द्वारा धांधली आरोपों की करेगी सुनवाई

US Congress Committee: Will hear allegations of rigging by PTI in Pakistan elections

अमेरिका (वाशिंगटन). पाकिस्तान के हुए आम चुनाव में पीटीआई ने धांधली करने के आरोप लगाए हैं। इसलिए अमेरिकी कांग्रेस की एक समिति पाकिस्तान में हुए चुनाव के दौरान मामलों की सुनवाई 20 मार्च को करेगी। इस सुनवाई का मुख्य उद्देश्य चुनाव के बाद का पाकिस्तान और लोकतंत्र की भविष्य की चर्चा होगी।

अमेरिकी कांग्रेस समिति

अमेरिका विदेश विभाग के मध्य पूर्व और उत्तरी अफ्रीका तथा मध्य एशिया मामलों की उप समिति पाकिस्तान चुनावी मसले पर बैठक आयोजित करेगी। इस समिति के सामने दक्षिण और मध्य एशिया मामलों के सचिव डोनाल्ड की गवाही भी महत्वपूर्ण होगी। पाकिस्तान में इमरान खान की सरकार के दौरान गुप्त जानकारी को सार्वजनिक करने के मामले में डोनाल्ड लू की संलिप्तता की बात सामने निकलकर सामने आई थी। इसलिए अमेरिकी कांग्रेस की समिति के आगे डोनाल्ड लू की गवाही बहुत ही महत्वपूर्ण होगी।

बैठक में होंगी ये चर्चा

इस बैठक में पाकिस्तान में मानवाधिकार और लोकतंत्र के समर्थन के अनुसार एक प्रस्ताव पारित किया जाएगा, जिसमें अमेरिकी राष्ट्रपति और विदेश मंत्री को पाकिस्तान के साथ मिलकर काम करने के लिए कहा जाएगा। पाकिस्तान में लोकतंत्र और मानवाधिकार तथा कानून का शासन सुनिश्चित हो और लोकतांत्रिक संस्थाओं को बचाने तथा संविधान में मिली मौलिक गारंटी का सम्मान करने के लिए अपील की जाएगी। तमाम घर गैर-कानूनी कोशिशें की निंदा की जाएगी।

Exit mobile version