Site icon Saffron Factor : Live Breaking News, Today News

US-H1B Visa : राष्ट्रपति बाईडेन का बड़ा बयान, 2.5 लाख जारी होंगे वीजा, साथी के साथ बच्चे भी कर पाएंगे काम

US-H1B Visa: Biden's big statement, 2.5 lakh visas will be issued, children will also be able to work with their partner

अमेरिका (वाशिंगटन). h1b वीजा धारकों के लिए बहुत बड़ी घोषणा कर दी गई है। इस वीजा के अंतर्गत धारक के पत्नी और बच्चे भी अब काम कर पाएंगे। व्हाइट हाउस के समर्थन के साथ दोनों दलों ने यह समझौता कर लिया है। इसमें लगभग 1,00000 h4 वीजा धारकों को काम करने की अनुमति मिल पाएगी। रविवार को व्हाइट हाउस में दोनों दलों में लंबी बैठक हुई, जिसमें नेशनल सिक्योरिटी एग्रीमेंट के अंतर्गत भी h1b वीजा धारकों के 2.5 लाख बच्चों को राहत पहुंचा दी गई है। इन प्रावधानों के अनुसार भारतीयों को बहुत फायदा मिल सकता है क्योंकि भारतीय बड़ी संख्या में अमेरिका में रह रहे हैं। इनमें सबसे ज्यादा आईटी विशेषज्ञ है जो काफी समय से ग्रीन कार्ड मिलने के इंतजार में प्रतीक्षा कर रहे हैं। इसके बिना वैवाहिक साथी व बच्चे अमेरिका में काम नहीं कर सकते हैं।

भारतीयों को इस तरीके से मिलेगा फायदा

अमेरिका में रह रहे भारतीय लोगों को इमीग्रेशन रिफॉर्म बिल से भी फायदा मिलेगा। आने वाले 5 सालों में 18000 से भी ज्यादा हर साल में रोजगार ग्रीन कार्ड जारी किए जाएंगे h1b वीजा धारकों के वैवाहिक साथी और बच्चों को h4 वीजा प्रदान किए जाते हैं। 21 वर्ष से अधिक उम्र होने पर अमेरिका में बच्चों को कानूनी तौर पर काम करने के लिए एज्ड आउट माना जाता है। नए प्रावधानों के अनुसार बच्चे अगर 21 साल के होने से पहले 8 साल से अमेरिका में हैं यानी कि वह h4 वीजा धारक बने हुए हैं तो उन्हें अस्थाई तौर पर अमेरिका में रहने और काम करने के लिए अनुमति दे दी जाएगी।

आप्रवासियों की स्थिति अब सुधरेगी : बाईडेन

बाईडेन ने यह बताया कि अमेरिका में नई व्यवस्था पर काम की प्रक्रिया को तेज कर दिया गया है। कानून प्रक्रिया में 180 दिन का वेटिंग पीरियड निर्धारित किया गया है। लेकिन अब नई व्यवस्था में उससे पहले काम होने की संभावना है। अमेरिकी राष्ट्रपति जो विडेन ने यह बयान जारी कर बताया कि दशकों से आप्रवासियों की स्थिति बिगड़ी हुई थी, इसको अब सुधारने का समय आ गया है। अब अमेरिका इसको और ज्यादा सुरक्षित बनाकर काम करेगा, जिससे सीमा भी सुरक्षित बनेगी और लोगों में उचित व्यवहार बनेगा। व्हाइट हाउस के अनुसार, 30 सालों में पहली बार आप्रवासी वीजा की सीमा को बढ़ाया गया है। अब हर साल 50000 वीजा दिए जाएंगे। आने वाले 5 सालों तक 2.5 लाख वीजा जारी किए जाएंगे, जिसमे 1.60 परिवार के लिए निर्धारित होंगे और 90000 रोजगार के लिए जारी होंगे।

Exit mobile version