Site icon Saffron Factor : Live Breaking News, Today News

आज अमेरिकी विदेश मंत्री करेंगे 8वीं बार पश्चिम-एशिया की यात्रा

US Secretary of State will visit West Asia for the 8th time

अमेरिका (वाशिंगटन). शीर्ष अमेरिकी राजनयिक युद्ध शुरू होने के बाद से लेकर, अब तक सात बार पश्चिम एशिया की यात्रा कर चुके हैं। अब वह फिर से पश्चिम एशिया की यात्रा करने जा रहे हैं। इस यात्रा के दौरान ही वह गाजा में संघर्ष विराम को लेकर भी बातचीत करेंगे। सबसे पहले वह मिस्र जाएंगे, इसके बाद इसराइल जाएंगे।

अमेरिकी विदेश मंत्री करेंगे 8वीं बार पश्चिम एशिया की यात्रा

हमास और इजराइल 6 महीनों से लगातार युद्ध कर रहे हैं, जिसका असर गाजा पट्टी के लोगों पर भी दिखाई दे रहा है। इसलिए राष्ट्रपति बाइडेन की भी मुश्किलें बढ़ती हुई दिखाई दे रही हैं। अमेरिकी विदेश मंत्री एंटनी बिलिंकन संघर्ष विराम करने के लिए सोमवार के दिन पश्चिम एशिया की यात्रा करेंगे। अमेरिकी विदेश मंत्री काहिरा में राष्ट्रपति के साथ बंद कमरे में बातचीत करेंगे। इसके बाद वह यरुशलम में प्रधानमंत्री के साथ बातचीत करेंगे। इसराइल और गाजा में अब तक युद्ध के दौरान 34,622 लोगों की मौत हो गई है।

 

Exit mobile version