Site icon Saffron Factor : Live Breaking News, Today News

उत्तराखंड : लोकसभा की 5 सीटों पर BJP जल्द घोषित करेगी अपने प्रत्याशी

Uttarakhand: BJP will soon declare its candidates on 5 Lok Sabha seats.

उत्तराखंड (देहरादून). आगामी लोकसभा चुनाव के लिए 5 सीटों पर बीजेपी जल्द ही उम्मीदवारों को घोषित करेगी। पार्टी ने हर लोकसभा सीट के लिए 2-2 पर्यवेक्षकों की तैनाती कर दी है।

संसदीय बोर्ड की बैठक 26 फरवरी को होगी

पार्टी ने संसदीय बोर्ड की बैठक 26 फरवरी को रख दी है। यह बैठक तब तय की गई, जब पार्टी के राष्ट्रीय महामंत्री संगठन बीएल संतोष का 2 दिवसीय दौरा हुआ, जिसमें मुख्यमंत्री प्रदेश अध्यक्ष और पार्टी अधिकारियों के साथ बातचीत की गई।

सभी आवेदन पर्यवेक्षकों को सौंप दिए जाएंगे

महेंद्र भट्ट ने बताया कि कई कार्यकर्ताओं ने अलग-अलग टिकट की दावेदारी के आवेदन सौंपा है। किसी सीट पर 4 तो किसी सीट पर 5 से अधिक आवेदन प्राप्त हुए हैं। आवेदन सौंपने का सिलसिला लगातार जारी है। अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने यह बताया कि सभी आवेदन संबंधित लोकसभा सीट के पर्यवेक्षकों को सौंप दिए जाएंगे। पर्यवेक्षकों की टीम क्षेत्र का भ्रमण करके नाम पर बातचीत तय करेगी।

मार्च के दूसरे हफ्ते में चुनाव आचार संहिता

उन्होंने कहा कि नाम की सूची प्रदेश संगठन को दी जाएगी। यह सूची प्रदेश संसदीय बोर्ड बैठक में लाई जाएगी। 26 फरवरी की बैठक देहरादून में आयोजित होगी, जिसमें सौंपे गए नाम के पैनल बनाकर केंद्रीय नेतृत्व को भेज दिया जाएगा। उत्तराखंड में पहले चरण में लोकसभा की 5 सीटों पर मतदान जारी होगा। मार्च के दूसरे हफ्ते में चुनाव आयोग कभी भी चुनाव आचार संहिता की अधिसूचना जारी कर सकता है।

प्रत्याशियों के नाम केंद्रीय संसदीय बोर्ड में होंगे तय

इसलिए प्रदेश नेतृत्व ने प्रत्याशी चयन की प्रक्रिया शुरू कर दी है। भाजपा पांचो लोकसभा सीटों पर अपने प्रत्याशियों की घोषणा आचार संहिता लागू होने से पहले कर सकती है। भाजपा अपने जिन नामों को दावेदारों के रूप में ले रही है, उनमें विधायक मंत्री पूर्व मुख्यमंत्री के नाम शामिल हैं। से दो सीटों पर पार्टी धामी मंत्रिमंडल के दो मंत्रियों को मैदान में उतर जा सकता है। प्रत्याशियों के नाम केंद्रीय संसदीय बोर्ड में तय होंगे।

Exit mobile version