Site icon Saffron Factor : Live Breaking News, Today News

उत्तराखंड : पांच लोकसभा सीटों पर कांग्रेस करेगी उम्मीदवारों की घोषणा

Uttarakhand: Congress will announce candidates for five Lok Sabha seats

उत्तराखंड (देहरादून). आज सोमवार को राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के अध्यक्षता में केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक आयोजित की जाएगी। जिसमें उत्तराखंड की पांचो सीटों पर प्रत्याशियों के नाम पर विचार-मंथन किया जाएगा।

आज कांग्रेस केंद्रीय चुनाव समिति दूसरी बैठक

नई दिल्ली में आज कांग्रेस केंद्रीय चुनाव समिति दूसरी बैठक आयोजित की जा रही है, जिसमें कई राज्यों के लोकसभा सीटों पर प्रत्याशियों को लेकर चर्चा की जाएगी। इस बैठक में अध्यक्ष करण माहरा और नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य भी सम्मिलित होंगे। केंद्रीय चुनाव समिति की पहली बैठक में कांग्रेस ने 39 लोकसभा सीटों पर उम्मीदवारों की घोषणा कर चुकी है।

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा ने विधायक प्रीतम सिंह से की बातचीत

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा ने रविवार के दिन कांग्रेस विधायक प्रीतम सिंह के यमुना कॉलोनी आवास पर जाकर चुनावी मुद्दा पर बातचीत की। यह बातचीत पौने एक घंटे तक चली, जिसमें प्रत्याशियों को लेकर बातचीत की गई। कांग्रेस पार्टी ने टिहरी संसदीय क्षेत्र से प्रीतम सिंह को चुनाव न लड़ने की इच्छा जता चुकी है।

Exit mobile version